बिहार विधानसभा की रणभेरी तारीखों के एलान के साथ ही बज चुकी है। अब दल और नेता टिकट बंटवारे पर जहां ध्यान देने में लगे हैं वहीं दल बदलने का सिलसिला भी अनवरत जारी है। इसी क्रम में आज रालोसपा को एक और बड़ा झटका उस वक़्त लगा जब उपेंद्र कुशवाहा के खास माने जाने वाले और रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी आज राजद में शामिल हो गए। पहले से ही महागठबंधन और एनडीए से दूर दूर चल रहे उपेंद्र कुशवाहा के लिए यह बड़ा झटका है।
आपको बता दें कि भूदेव चौधरी सांसद और बांका की धोरैया विधानसभा सीट से विधायक भी रह चुके हैं। हालांकि तब वह जदयू के हुआ करते थे।
रालोसपा में आने के बाद का उनका राजनीतिक सफर कोई खास नही रहा था। वह लोकसभा चुनाव रालोसपा के टिकट पर जमुई से लड़े हालांकि जीत नही सके।
आज वह अचानक राजद नेता तेजस्वी यादव के आवास पर पहुंचे और जगदानंद सिंह की मौजूदगी में राजद में शामिल हो गए।
इससे पहले उपेंद्र कुशवाहा राजद पर अपने नेताओं को तोड़ने के आरोप लगा चुके हैं। कहीं न कहीं राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज थी कि कुशवाहा के खास भूदेव कभी भी राजद में शामिल हो सकते हैं।
अब देखना यह है कि उन्हें राजद की तरफ से कहाँ से उम्मीदवार बनाया जाता है। यह देखना भी दिलचस्प होगा कि उपेंद्र कुशवाहा आने वाले दिनों में गठबंधन में बने रहते हैं या अकेले ही ताल ठोकते नजर आते हैं।
यह भी पढ़ें बिहार विधानसभा चुनाव- जानें कोरोना काल मे कुल कितने बूथ और कितने मतदाता होंगे चुनाव में शामिल
यह भी पढ़ें बिहार विधानसभा चुनाव-चुनाव आयोग ने तय की प्रत्याशियों की खर्च सीमा, जानें
यह भी पढ़ें बिहार विधानसभा चुनाव- राजद को इस दल का मिला साथ, जानें कितना होगा असर
यह भी पढ़ें बिहार विधानसभा चुनाव- नितीश सरकार और राजद में ज़ुबानी जंग तेज़, एक दूसरे को बता रहे है बीते युग की पार्टी
यह भी पढ़ें उपेंद्र कुशवाहा के सामने अब अस्तित्व बचाने की लड़ाई, महागठबंधन में बेकद्री,एनडीए में नो एंट्री
