बिहार के संसदीय क्षेत्र और विभिन्‍न राज्‍यों की विधान सभाओं में आकस्मिक रिक्तियों को भरने के लिए उपचुनावों की अनुसूची

निर्वाचन आयोग ने नीचे दिए गए विवरणों के अनुसार बिहार के (1) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र तथा विभिन्‍न राज्‍यों की विधानसभाओं में 56 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की रिक्तियों को भरने के लिए उपचुनाव कराने का निर्णय लिया है:-

क्रमसं.राज्‍यसंसदीय निर्वाचन क्षेत्र की संख्‍या एवं नाम
1.बिहार1-वाल्‍मीकि नगर
क्रमसं.राज्‍यविधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की संख्‍या एवं नाम
 1छत्तीसगढ़24-मरवाही (एसटी)
 2गुजरात01-अबडासा
 3गुजरात61-लिम्बडी
 4गुजरात65-मोरबी
 5गुजरात94-धरी
 6गुजरात106- गढ़ाडा (एससी)
 7गुजरात147-कार्जन
 8गुजरात173- डांग (एसटी)
 9गुजरात181-कप्‍राड़ा (एसटी)
 10हरियाणा33- बरौदा
 11झारखंड10-दुमका (एसटी)
 12झारखंड35- बेरमो
 13कर्नाटक136-सिरा
 14कर्नाटक154 राजराजेश्‍वरी नगर
 15मध्य प्रदेश04-जौरा
 16मध्य प्रदेश5-सुमावली
 17मध्य प्रदेश6- मुरैना
 18मध्य प्रदेश7-डिमानी
 19मध्य प्रदेश8-अंबाह (एससी)
 20मध्य प्रदेश12-मेहगांव
 21मध्य प्रदेश13-गोहद (एससी)
 22मध्य प्रदेश15-ग्वालियर
 23मध्य प्रदेश16-ग्वालियर पूर्व
 24मध्य प्रदेश19-डाबरा (एससी)
 25मध्य प्रदेश21-भांडेर (एससी)
 26मध्य प्रदेश23-करेरा (एससी)
 27मध्य प्रदेश24-पोहारी
 28मध्य प्रदेश28-बामोरी
 29मध्य प्रदेश32-अशोक नगर (एससी)
 30मध्य प्रदेश34-मुंगावली
 31मध्य प्रदेश37-सूर्खी
 32मध्य प्रदेश53- मल्हारा
 33मध्य प्रदेश87-अनूपपुर (एसटी)
 34मध्य प्रदेश142-सांची (एससी)
 35मध्य प्रदेश161-ब्यावरा
 36मध्य प्रदेश166-अगर (एससी)
 37मध्य प्रदेश172- हथपिपलि‍या
 38मध्य प्रदेश175-मंधाता
 39मध्य प्रदेश179-नेपानगर (एसटी)
 40मध्य प्रदेश202-बड़नावर
 41मध्य प्रदेश211-सैनवर (एससी)
 42मध्य प्रदेश226-सुवासरा
 43मणिपुर30 लिलोंग
 44मणिपुर34-वांगजिंग टेंथा
 45नगालैंड14-दक्षिणी अंगामी- I (एसटी)
 46नगालैंड60-पुंग्रो-किफायर (एसटी)
 47ओडिशा38-बालासोर
 48ओडिशा102-तिरतौल (एससी)
 49तेलंगाना41-डुब्बक
 50उत्तर प्रदेश40- नौगावां सादात
 51उत्तर प्रदेश65-बुलंदशहर
 52उत्तर प्रदेश95-टूंडला (एससी)
 53उत्तर प्रदेश162- बांगरमऊ
 54उत्तर प्रदेश218-घाटमपुर (एससी)
 55उत्तर प्रदेश337- देवरिया
 56उत्तर प्रदेश367-मल्‍हानी

स्थानीय समारोहों, मौसम की स्थिति, बलों की आवाजाही, महामारी आदि जैसे विभिन्न कारकों को ध्यान में रखने के बाद, आयोग ने इन रिक्तियों को भरने के लिए उपचुनाव कराने का निर्णय लिया है।

मतदान आयोजनविभिन्‍न राज्‍यों के 54 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में उपचुनाव की अनुसूची (मणिपुर को छोड़कर)बिहार की एक संसदीय निर्वाचन क्षेत्र और मणिपुर के दो विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव की अनुसूची
राजपत्र अधिसूचना जारी होने की तिथि09.10.2020(शुक्रवार)13.10.2020(मंगलवार)
नामांकन की अंतिम तिथि16.10.2020(शुक्रवार)20.10.2020(मंगलवार)
नामांकन छंटने की तिथि17.10.2020(शनिवार)21.10.2020(बुधवार)
उम्‍मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि19.10.2020(सोमवार)23.10.2020(शुक्रवार)
मतदान तिथि03.11.2020(मंगलवार)07.11.2020(शनिवार)
मतगणना की तिथि10.11.2020(मंगलवार)10.11.2020(मंगलवार)
तिथि जिससे पूर्व चुनाव पूरा हो जाएगा12.11.2020(गुरुवार)12.11.2020(गुरुवार)

1. मतदाता सूचियां

उक्त संसदीय और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदाता सूचियां दिनांक 01.01.2020 को अर्हता तिथि के रूप में प्रकाशित कर दी गई हैं।

2. इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपीएटी

उपरोक्‍त उपचुनावों के लिए ईवीएम और वीवीपीएटी पर्याप्त संख्या उपलब्ध कराई गई हैं।

3. मतदाताओं की पहचान

  मौजूदा प्रक्रिया को जारी रखने के क्रम में मतदान के समय उपरोक्‍त चुनाव में मतदाता की पहचान अनिवार्य होगी। मतदाता फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) को वोटर की पहचान का मुख्‍य दस्‍तावेज माना जाएगा। हालांकि, यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई भी मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न हो, अगर उसका नाम मतदाता सूची में शामिल हैं, तो वैकल्पिक पहचान दस्तावेज निम्नानुसार निर्दिष्‍ट किए गए हैं:

1. आधार कार्ड

2. मनरेगा जॉब कार्ड

3. पैन कार्ड

4. बैंक/डाकघर द्वारा जारी की गई फोटोग्राफ लगी पासबुक

5. श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी किए गए स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड

6. ड्राइविंग लाइसेंस

7. पासपोर्ट

8. नियोक्‍ता द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किया गया फोटोग्राफ लगा पहचान पत्र

9. एनपीआर के तहत आरजीआई द्वारा जारी किया गया स्मार्ट कार्ड

10. फोटोग्राफ लगे पेंशन दस्तावेज

11. सांसदों/विधायकों/एमएलसी द्वारा जारी किए गए आधिकारिक पहचान पत्र

4. आदर्श आचार संहिता

जिन जिलों या विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के पूरे या कुछ हिस्‍से में जहां चुनाव हो रहा है, उनमें आदर्श आचार संहिता तुरंत प्रभाव से लागू होगी, यह आयोग के निर्देश संख्‍या 437/6/1NST/2016-CCS दिनांक 20 जून, 2017 (आयोग की वेबसाइट पर उपलब्‍ध) द्वारा यथा जारी आंशिक संशोधन के अधीन है। आदर्श आचार संहिता सभी उम्मीदवारों, राजनीतिक दलों और संबंधित राज्य सरकार पर लागू होगी। आदर्श आचार संहिता केन्‍द्र सरकार पर भी लागू होगी।

संबंधित उम्मीदवारों और संबंधित राजनीतिक दलों द्वारा आपराधिक पूर्ववृत्तों के प्रचार से संबंधित सभी निर्देश जैसा कि पत्र क्रमांक 3/4/2020/SDR/Vol.III 6 मार्च 2020 और पत्र संख्या 3/4/2019/SDR/Vol.IV दिनांक 16 सितम्‍बर 2020 द्वारा निर्देशित कि‍ए गए है, उन सभी का इन चुनावों में पालन किया जाएगा।

वरिष्ठ नागरिकों (80 वर्ष से अधिक आयु) और पीडब्‍ल्‍यूडी निर्वाचकों, को पोस्टल बैलट की सुविधा सहित अन्य निर्देश; चुनाव व्यय प्रबंधन आदि उपरोक्‍त उपचुनावों के लिए लागू होंगे।

5. कोविड-19 के दौरान उपचुनाव के आयोजन के दौरान व्‍यापक दिशा-निर्देशों का अनुपालन ‍कि‍या जाएगा। 

कोविड​​-19 के प्रसार के मद्देनजर, 21 अगस्त, 2020 को आयोग ने व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिनका इन चुनावों के संचालन के दौरान कड़ाई से पालन किया जाना है, जो जहां अनुबंध -1 के रूप में संलग्न है और आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें Bihar Assembly Election 2020: 12:30 बजे यहां देखिये बिहार चुनाव पर Election Commission की LIVE प्रेस कांफ्रेंस

यह भी पढ़ें बिहार चुनाव के बीच जेल से छूटे बाहुबली नेता रीतलाल यादव, यहां से लड़ेंगे चुनाव

यह भी पढ़ें बिहार विधानसभा चुनाव- जानें कोरोना काल मे कुल कितने बूथ और कितने मतदाता होंगे चुनाव में शामिल

यह भी पढ़ें इस दिन हो सकता है बिहार विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान, कोरोना काल मे चुनाव कराने वाला पहला राज्य होगा

यह भी पढ़ें बिहार विधानसभा चुनाव: कन्हैया कुमार ने इस बार चुनाव नहीं लड़ने का किया ऐलान, जानें क्या कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *