पप्पू यादव ने भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर के साथ मिलकर किया गठबंधन, जानें और कौन-कौन आया साथ

बिहार चुनावों की तारीखों का एलान हो गया है। इसी के साथ सीटों के बंटवारे, मुद्दे, वादे करने का दौर शुरू हो गया। आरोप-प्रत्यारोप तो खैर महीनों से चल ही रहा है। इसके अलावा नेता और दल अपने-अपने लिए सुरक्षित राजनीतिक सहारे ढूंढ रहे हैं। महागठबंधन और एनडीए में भी जहां सीटों को लेकर असमंजस की स्थिति है। वहीं अब छोटे-छोटे दल भी चुनावों को लेकर काफी सक्रिय नजर आने लगे हैं।


इसी क्रम में आज आज जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव ने एक नए मोर्चे का एलान कर दिया है। उन्होंने नया गठबंधन भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद की भीम आज़ाद पार्टी, बीएमपी और एसडीपीआई के साथ मिलकर बनाया है।

इसे जनता के सामने एक नए विकल्प के रूप में पेश करने के साथ-साथ दलित वोट को साधने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है। पप्पू यादव ने इसका नाम प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक अलायंस (पीडीए) नाम दिया है। देखना है पप्पू की यह कोशिश महागठबंधन और एनडीए को कितना नुकसान पहुंचाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *