IPL 2020: Delhi vs Hyderabad, पहली और आखिरी पायदान की टीमों के बीच आज मुकाबला, जाने मैच की 100% भविष्वाणी, देखिये प्लेइंग 11

आईपीएल 2020 का 11वां मैच आज दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जायेगा। यह मैच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में शाम 7 बजकर 30 मिनटपर खेला जायेगा। आईपीएल में दिल्ली इस समय पहले स्थान पर है जबकि हैदराबाद सबसे निचले पायदान पर है. इसलिए दिल्ली को यहां एक साइकोलॉजिकल एडवांटेज मिल सकती है.

हेड-टु-हेड मुकाबले

दिल्ली और हैदराबाद के बीच अभी तक 15 मुकाबले हुए ही जिसमें हैदराबाद ने 9 और दिल्ली ने केवल 5 मुकाबले जीते है. पिछले 5 मुकाबले की बात की जाए तो, हैदराबाद ने 3 और दिल्ली ने 2 मुकाबले अपने नाम किये है. इन आकंड़ो को देखे तो आज के मैच में हैदराबाद का पलड़ा भारी दिखाई देता है मगर इस आईपीएल के इस सीजन में जैसा दिल्ली ने अब तक प्रदर्शन किया है उससे देखकर नहीं लगता की हैदराबाद के लिए यह मैच आसान होने वाला है.

दिल्ली है पहले पायदान पर वही हैदराबाद है आखिरी पर

आईपीएल की पॉइंट टेबल में दिल्ली अपने दोनों मैच जीतकर सबसे ऊपर है वहीँ दूसरी और हैदराबाद की टीम अपने दोनों शुरूआती मैच हारकर सबसे निचले पायदान पर है.

दिल्ली की जीत का दारोमदार इन खिलाड़ियों पर रहेगा.

दिल्ली की टीम में बैटिंग का दारोमदार कप्तान सुरेश अय्यर, शिखर धवन, ऋषब पंत और पृथ्वी शॉ पर रहेगा. बोलिंग ब्रिगेड की ज़िम्मेदारी मार्कस और रबादा के कंधो पर होगी. अपने शुरूआती दो मैच जीतकर दिल्ली की टीम जोश से भरपूर होगी. युवा खिलाड़ी ही दिल्ली टीम की ताकत साबित हो रहे है.

हैदराबाद की जीत का दारोमदार इन खिलाड़ियों पर रहेगा.

हैदराबाद की बैटिंग में शुरू के 3 बल्लेबाज़ों पर रन बनाने की जिम्मेदारी होगी (कप्तान डेविड वार्नर, बेयरस्टो और मनीष पांडे). वहीँ बोलिंग की ज़िम्मेदारी रशीद खान और भुवनेश्वर कुमार के कंधो पर होगी. इस मैच को जीतकर हैदराबाद आईपीएल में अपना खाता खोलना चाहेगा.

कैसा रहेगा मौसम और पिच का हाल

मौसम विभाग के अनुसार अबू धाबी में मौसम बिलकुल साफ़ रहने की उम्मीद है. बात गर्मी की करे तो सामान्य से थोड़ी अधिक रहेगी जो विदेशी खिलाड़ियों के लिए लगातार मुश्किल का कारण बनी हुई है. पिच की बात करे तो यह काफी स्लो पिच है. इसपर बल्लेबाज़ों के लिए बैटिंग करना आसान होगा. वहीँ स्पिनर्स के लिए भी ये पिच काफी मददगार साबित होगी.

इस मैदान पर अबतक 44 टी20 मैचे खेले गए है जिसमें से पहले बल्लाज़ी करने वाली टीम ने 19 मैच जीते है वहीँ पहले गेंदबाज़ी करने वाली टीम ने 25 मैच जीते है. पहले बैटिंग करने वाली टीम का औसतन स्कोर 137 और दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम का औसतन स्कोर 128 ही रहा है जो आईपीएल के लिहाज़ से काफी काम नज़र आता है. आईपीएल में इस बार जिस तरह से बैटिंग हो रही है उसको देखकर लगता है की यह मैच भी हाई स्कोरिंग मैच हो सकता है.

जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11.

IPL 2020: कल के हाई स्कोरिंग मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में हुआ भारी फेरबदल, ऑरेंज और पर्पल कैप में भी हुआ उलटफेर, देखिये लिस्ट

IPL 2020: जानिए KKR vs SRH मैच की 100 प्रतिशत सटीक भविष्यवाणी, कौन किसपर रहेगा भारी, क्या कहते है आंकड़े, देखिये प्लेइंग 11

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *