बिहार विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान आज निर्वाचन आयोग की तरफ से कर दिया गया है। जैसा कि अनुमान था इस बार चुनाव कम चरणों मे सम्पन्न कराए जाएंगे वैसा ही हुआ भी। आयोग ने इस बार तीन चरण में चुनाव सम्पन्न कराने का एलान कर दिया। पहले चरण का चुनाव 28 अक्टूबर, दूसरा 3 नवम्बर और तीसरा चरण 7 नवम्बर को होगा। नतीजों का एलान 10 नवम्बर को होगा।
चुनाव के तारीखों के एलान के साथ ही दलों और महागठबंधनों के बीच एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला और तेज हो गया है। इसी क्रम में लालू यादव ने नया नारा दिया है। चारा घोटाले मामले में जेल में बंद लालू प्रसाद यादव ने एक ट्वीट के माध्यम से कहा-उठो बिहारी, करो तैयारी,जनता का शासन अबकी बारी। आगे उन्होंने लिखा-बिहार में बदलाव होगा,अफ़सर राज ख़त्म होगा,अब जनता का राज होगा।
उठो बिहारी, करो तैयारी
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) September 25, 2020
जनता का शासन अबकी बारी
बिहार में बदलाव होगा
अफ़सर राज ख़त्म होगा
अब जनता का राज होगा
आपको बता दें कि यह कोई पहला मौका नही है जब लालू ने ट्वीट के माध्यम से चुनावों में अपनी सक्रियता और मौजूदगी दर्ज की है। वह समय समय पर कई बार सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेर चुके हैं। 6 सितम्बर को अपने एक ट्वीट में लालू ने नीतीश को बिहार पर भार बताया था। इसके अलावा बिहार के राजनीति में पोस्टर वॉर भी पिछले काफी दिनों से देखने को मिलता रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि कोरोना के इस दौर में आने वाले दिनों में बयानों में कितनी तल्खी और क्या नयापन देखने जो मिलता है।
यह भी पढ़ें बिहार विधानसभा चुनाव- जानें कोरोना काल मे कुल कितने बूथ और कितने मतदाता होंगे चुनाव में शामिल
यह भी पढ़ें बिहार विधानसभा चुनाव-चुनाव आयोग ने तय की प्रत्याशियों की खर्च सीमा, जानें
यह भी पढ़ें बिहार विधानसभा चुनाव- राजद को इस दल का मिला साथ, जानें कितना होगा असर
यह भी पढ़ें बिहार विधानसभा चुनाव- नितीश सरकार और राजद में ज़ुबानी जंग तेज़, एक दूसरे को बता रहे है बीते युग की पार्टी
यह भी पढ़ें बिहार विधानसभा चुनाव-आपके जिले और आपकी सीट पर कब होगा चुनाव, जानें
