बिहार: उप-मुख्यमंत्री पद पर सस्पेंस बरकरार, राजनाथ सिंह ने ने भी दिया गोल-मोल जवाब

बिहार में एक बार फिर से सियासी हलचल तेज़ हो गई है. नितीश कुमार सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. कल शाम 4:30 बजे नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे. आज राजभवन पहुंचे नितीश कुमार ने राज्यपाल को सरकार बनाने का दावा पेश किया. नीतीश के साथ हम पार्टी के मुखिया जीतनराम मांझी, वीआईपी पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी भी राज्यपाल से मिलने पहुंचे मगर इस बार नीतीश के साथ उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी नहीं थे.

बिहार: NDA की बैठक में शामिल होने आ रहा है बीजेपी का यह दिग्गज नेता, बदल सकता है सियासी समीकरण

बिहार चुनाव में NDA की पूर्ण बहुतमत मिला है. 15 नवंबर को NDA ने अपने सभी जीते हुए विधायकों की बैठक बुलाई है जिसमें भाग लेने के लिए बीजेपी ने दिल्ली से एक अपने दिग्गज नेता को भेजने का फैसला किया है. NDA की बैठक से पहले बिहार में बीजेपी की बैठक भी होगी जिसमें बीजेपी के नेता का चयन किया जायेगा. उसमें भी यह दिग्गज नेता भाग लेगा.

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों को दी दिवाली की शुभकामनाये, जाने क्या कहा

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने दिवाली के अवसर पर लोगों को दिवाली की शुभकामनाये दी है. इस मौके पर ट्वीट करते हुए नीतीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा “प्रकाश पर्व दीपावली के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।”

बिहार: सुशील मोदी दिल्ली तलब, प्रदेश में दो उप-मुख्यमंत्री बनाने की चर्चा ज़ोरो पर

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद से प्रदेश में सियासी हलचल तेज़ हो गई है. 15 तारीख को NDA के चुने हुए सभी विधयकों की बैठक है जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री का चुनाव किया जायेगा. हालाँकि मुख्यमंत्री के नाम पर NDA में पहले ही नीतीश कुमार के नाम पर सहमति बानी हुई है मगर उप-मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाएं ज़ोरों पर है.

नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, सियासी हलचल हुई तेज़

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने आज अपना इस्तीफा राज्यपाल फागू चौहान को सौंप दिया है. वह अपने निवास से राजभवन इस्तीफा देने पहुंचे थे. 2015 में जो नितीश सरकार बनी थी उसका कार्यकाल 29 नवंबर तक था और उसके बाद सरकार भंग हो जाती. उससे पहले ही नितीश कुमार ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया.

बिहार चुनाव: नितीश कुमार नहीं बनना चाहते बिहार के मुख्यमंत्री! जाने पूरा मामला

बिहार चुनाव में 125 सीटों के साथ NDA पूर्ण बहुमत हासिल करने में सफल रही है. लेकिन नितीश कुमार के बिहार के मुख्यमंत्री बनने को लेकर लगातार अटकले जारी है. इंग्लिश अखबार ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ ने एक बीजेपी नेता के हवाले से कहा है की बिहार में JDU के प्रदर्शन से नितीश कुमार बेहत आहात है और फिर से बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते.

बिहार चुनाव: NDA की जीत पर प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार की जनता को दी बधाई, कहा “बिहार ने दुनिया को लोकतंत्र का पहला पाठ पढ़ाया है”

बिहार चुनाव में आखरी कुछ सीटों पर मतगणना जारी है मगर प्रधानमंत्री मोदी ने NDA की जीत पर बिहार की जानता को बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा की बिहार ने दुनिया को लोकतंत्र का पहला पाठ पढ़ाया है. बिहार के प्रत्येक वोटर ने साफ-साफ बता दिया कि वह आकांक्षी है और उसकी प्राथमिकता सिर्फ और सिर्फ विकास है.

बिहार चुनाव: NDA की जीत पर अमित शाह ने कहा “यह हर बिहारवासी की आशाओं और आकांक्षाओं की जीत है”

बिहार चुनाव में हालांकि आखरी दौर का मतदान जारी है मगर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार की जनता को NDA की जीत के लिए बधाई और धन्यवाद किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए कहा यह हर बिहारवासी की आशाओं और आकांक्षाओं की जीत है.

Bihar Election Results Live- देखें कौन कहाँ से जीता, किस सीट पर कितने राउंड की मतगणना बाकी, क्या बोले ओवैसी

रुझानों में एनडीए बहुमत के आंकड़े को पार करती नजर आ रही है वहीं महागठबंधन भी कुछ ही सीटों से पीछे है।

बिहार चुनाव: दरभंगा ग्रामीण सीट RJD के ललित कुमार यादव जीते

बिहार में रुझानों की तस्वीर अब धीरे-धीरे साफ़ होती नज़र आ रही है. इसी क्रम में दरभंगा ग्रामीण सीट का नतीजा आ गया है. इस सीट पर RJD ने जीत हासिल कर ली है. RJD के ललित कुमार यादव ने करीबी मुकाबले में JDU के फ़राज़ फातमी को केवल 2 हज़ार वोटों के अंतर से हराया.

बिहार चुनाव: घर के ‘चिराग’ ने ही ढहाया NDA का किला

इस बार बिहार चुनाव में लोजपा रामविलास पासवान के निधन के बाद उनके बेटे चिराग पासवान की अगुवाई में मैदान में उतरी थी. यह तो 10 तारीख के नतीजे ही बताएंगे की NDA से अलग होकर चुनाव लड़ने का फैसला चिराग पासवान के लिए फायदे का सौदा साबित होता है या नहीं मगर एग्जिट पोल्स की बात करे तो चिराग पासवान ने NDA का खेल ज़रूर खराब कर दिया है.

बिहार चुनाव: JDU ने RJD पर कसा तंज, ‘एग्जिट पोल पर मत इतरायो, हमारे साइलेंट वोटर है, चुपचाप तीर छाप मारते है’

एग्जिट पोल के रिजल्ट्स पर बात करते हुए JDU के नेता डॉ. सुनील सिंह ने कहा “हम इस एग्जिट पोल को पूरी तरह से खारिज करते है. एक तो इस एग्जिट पोल के सैंपल साइज छोटे है दूसरे इसमें कई गड़बड़ियां भी है. तीसरा हमारे जो वोटर है वो साइलेंट वोटर है. उसको चुप्पा वोटर कहते है. वो लाउड नहीं है, आगे बढ़कर नहीं आते है. वो वोटिंग के दौरान अपना वोट डालते है. चुपचाप तीर छाप मारते है.”

बिहार चुनाव: एग्जिट पोल आने के बाद तेजस्वी यादव की बहन ने किया ट्वीट, “सिहांसन खली करो, लालू का लाल आ रहा है”

लालू प्रसाद यादव के परिवार ने तो तेजस्वी यादव के ताजपोशी की तैयारियां भी शुरू कर दी है. तेजस्वी की दो बहनों ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर अपनी ख़ुशी ज़ाहिर की है. तेजस्वी की बहन राजलक्ष्मी यादव ने ट्वीट कर लिखा राजतिलक की आई बारी, भाई तेजस्वी सब पर भारी! युवा बिहार, तेजस्वी सरकार!” वहीँ तेजस्वी की दूसरी बहन रोहिणी आचार्य ने लिखा “सिंहासन खाली करो..लालू का लाल आ रहा है।”

2015 में फेल हुए एग्जिट पोल 2020 में कितने सही साबित होंगे?

2020 के बिहार विधानसभा के अंतिम चरण के मतदान के बाद आये सर्वे जहां एनडीए के खेमे में सस्पेंस और परेशानी बढ़ा गये वहीं पहले से रैलियों में भीड़ देख उत्साहित तेजस्वी को और राहत दे गए। कुल मिलाकर इस बार के सर्वे को समझें तो यह बात स्पष्ट है कि तेजस्वी काफी आगे हैं। बीजेपी भी मजबूत स्थिति में है लेकिन सीएम नीतीश इस बार एनडीए के लिए कमजोर कड़ी साबित होते नजर आ रहे हैं। हालांकि एग्जिट पोल के पुराने ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए अभी से अंदाजा लगाना किसी को भी रास नही आ रहा और सब 10 नवम्बर तक इंतजार करना चाहते हैं।

बिहार चुनाव: यहाँ जानिए सभी एग्जिट पोल के नतीजे

कोरोना संकट के बीच बिहार की सभी 243 सीटों पर वोटिंग की प्रक्रिया आज खत्म हो गई. अब सभी को 10 तारीख का इंतज़ार है जब नतीजे आएँगे. मगर उससे पहले आज एग्जिट पोल में चौंकाने वाले नतीजे सामने आये है. एक को छोड़कर सभी एग्जिट पोल के मुताबिक तेजस्वी यादव की आंधी मुख्यमंत्री नितीश कुमार को ले उड़ी है. एग्जिट पोल की माने तो 15 साल बाद बिहार की सत्ता परिवर्तन होने जा रही है.

बिहार चुनाव: दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल में NDA को बहुमत, नितीश के सर फिर से सज रहा है ‘मुख्यमंत्री का ताज’

बिहार की सभी 243 सीटों पर वोटिंग की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है. सभी दलों ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी. सभी दल सत्ता पर काबिज़ होने का दावा कर रहे है. बिहार चुनाव का नतीजा क्या होगा यह तो 10 नवंबर को ही पता चलेगा मगर एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने लगे है.

बिहार चुनाव: आखरी चरण में जानिए कौन-कौनसे मुद्दे छाए, किसने कितनी रैलियां की

पहले दो चरणों में जहां नौकरी, भ्रष्टाचार, पलायन, कोरोना महामारी, बेरोज़गारी जैसे मुद्दे हावी रहे वहीँ तीसरे चरण में इसके उलट CAA-NRC, घुसपैठ और बूचड़खाना जैसे मुद्दों ने जगह लेली. सभी पार्टियों के दिग्गज नेता ज्यादा से ज्यादा रैलियां करते नज़र आये.

बिहार चुनाव: उपेंद्र कुशवाहा ने क्यों कहा हमारे लोग भी चूड़ी पहनकर नहीं बैठे है, जानिए पूरा मामला

बिहार चुनाव के प्रचार का आज आखिरी दिन है. आज रैलियों की होड़ और लाउडस्पीकरों के शोर पर विराम लग जायेगा. 7 तारीख को तीसरे चरण में 15 जिलों की 78 सीटों के लिए मतदान होगा. सभी दिग्गज नेता चाहेंगे की आज अपनी पूरी ताकत झोंक दी जाए. पक्ष-विपक्ष का एक दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला अभी भी जारी है.

सीएम नीतीश ने पूछा- कौन किसको देश से बाहर करेगा? कहा- किसी मे ऐसा दम नही

किशनगंज की कोचाधामन सीट से एनडीए उम्मीदवार मुजाहिद आलम के लिए एक जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने आज कहा,’कौन ये दुष्प्रचार करता रहता है! कौन किसको देश से बाहर करेगा! ऐसा इस देश में किसी में दम नहीं है कि हमारे लोगों को, सब हिंदुस्तान के हैं सब भारत के हैं, कौन किसको बाहर करेगा साहब? सीएम ने कहा कि कुछ लोग ऐसी फालतू बातें करते हैं लेकिन इन बातों में कोई दम नही है।