बिहार चुनाव: NDA की जीत पर प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार की जनता को दी बधाई, कहा “बिहार ने दुनिया को लोकतंत्र का पहला पाठ पढ़ाया है”

बिहार चुनाव में आखरी कुछ सीटों पर मतगणना  जारी है मगर प्रधानमंत्री मोदी ने NDA की जीत पर बिहार की जानता को बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा की बिहार ने दुनिया को लोकतंत्र का पहला पाठ पढ़ाया है. बिहार के प्रत्येक वोटर ने साफ-साफ बता दिया कि वह आकांक्षी है और उसकी प्राथमिकता सिर्फ और सिर्फ विकास है.

बिहार चुनाव में NDA को 243 में से 124 सीटें मिली है वहीँ महागठबंधन को 111 सीटें मिली है. इस चुनाव में 76  सीटों के साथ RJD सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. उसके बाद बीजेपी को 73 और JDU को सिर्फ 43 सीटें ही मिली है. कांग्रेस की बात करे तो उसके कहते में केवल 19 सीटें ही आयीं है जबकि लेफ्ट ने 16 सीटों पर जीत हासिल की है.

NDA की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की जनता को बधाई देते हुए एक के बाद एक ट्वीट कर डाले. प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा “बिहार ने दुनिया को लोकतंत्र का पहला पाठ पढ़ाया है। आज बिहार ने दुनिया को फिर बताया है कि लोकतंत्र को मजबूत कैसे किया जाता है। रिकॉर्ड संख्या में बिहार के गरीब, वंचित और महिलाओं ने वोट भी किया और आज विकास के लिए अपना निर्णायक फैसला भी सुनाया है।”

उन्होंने आगे लिखा “बिहार के प्रत्येक वोटर ने साफ-साफ बता दिया कि वह आकांक्षी है और उसकी प्राथमिकता सिर्फ और सिर्फ विकास है। बिहार में 15 साल बाद भी NDA के सुशासन को फिर आशीर्वाद मिलना यह दिखाता है कि बिहार के सपने क्या हैं, बिहार की अपेक्षाएं क्या हैं।”

युवाओं को सम्भोदित करते हुए मोदी ने कहा “बिहार के युवा साथियों ने स्पष्ट कर दिया है कि यह नया दशक बिहार का होगा और आत्मनिर्भर बिहार उसका रोडमैप है। बिहार के युवाओं ने अपने सामर्थ्य और NDA के संकल्प पर भरोसा किया है। इस युवा ऊर्जा से अब NDA को पहले की अपेक्षा और अधिक परिश्रम करने का प्रोत्साहन मिला है।”

सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की बात करते हुए मोदी ने लिखा “बिहार के गांव-गरीब, किसान-श्रमिक, व्यापारी-दुकानदार, हर वर्ग ने NDA के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मूल मंत्र पर भरोसा जताया है। मैं बिहार के हर नागरिक को फिर आश्वस्त करता हूं कि हर व्यक्ति, हर क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए हम पूरे समर्पण से निरंतर काम करते रहेंगे।”

आखिर में मोदी ने बिहार की जनता को आभार व्यक्त करते हुए लिखा “बिहार में जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से लोकतंत्र ने एक बार फिर विजय प्राप्त की है। @BJP4Bihar के साथ एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं ने जिस संकल्प-समर्पण भाव के साथ कार्य किया, वह अभिभूत करने वाला है। मैं कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं और बिहार की जनता के प्रति हृदय से आभार प्रकट करता हूं।”

बिहार चुनाव: NDA की जीत पर अमित शाह ने कहा “यह हर बिहारवासी की आशाओं और आकांक्षाओं की जीत है”

बिहार चुनाव: सिमरी बख्तीआरपुर से VIP अध्यक्ष मुकेश साहनी हारे, RJD जीती

बिहार चुनाव रिजल्ट्स- 243 सीटों के रुझान आए, एनडीए को बहुमत, देखें हर डिटेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *