सीएम नीतीश ने पूछा- कौन किसको देश से बाहर करेगा? कहा- किसी मे ऐसा दम नही

बिहार विधानसभा चुनावों के तीसरे और अंतिम दौर के लिए प्रचार अब अंतिम दौर में पहुंचने के साथ ही रोचक हो रहा है। दो चरण के मतदान समाप्त होने और नफा-नुकसान का लेखा-जोखा लगाने के बाद अब दल किसी भी तरह की कसर बाकी नही छोड़ना चाहते हैं। यही वजह है कि हर दल के स्टार प्रचारक हर मुद्दे को जनता के बीच रखने की कोशिश में लगे हैं।

इसी क्रम में किशनगंज की कोचाधामन सीट से एनडीए उम्मीदवार मुजाहिद आलम के लिए एक जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने आज कहा,’कौन ये दुष्प्रचार करता रहता है! कौन किसको देश से बाहर करेगा! ऐसा इस देश में किसी में दम नहीं है कि हमारे लोगों को, सब हिंदुस्तान के हैं सब भारत के हैं, कौन किसको बाहर करेगा साहब? सीएम ने कहा कि कुछ लोग ऐसी फालतू बातें करते हैं लेकिन इन बातों में कोई दम नही है।

आपको बता दें कि कोचाधामन मुस्लिम बाहुल्य सीट है और मुजाहिद आलम यहां से विधायक हैं। हालांकि सीएए और एनआरसी के मुद्दे को ओवैसी ने यहां खूब हवा दी है। यही वजह है कि नीतीश कुमार ने इस बात को लेकर हुए कंफ्यूज़न पर यह बयान दिया है। खास बात यह है कि सीएम जब किशनगंज में सफाई दी रहे थे तब कटिहार में यूपी के सीएम योगी घुसपैठियों को चुन-चुन कर बिहार से निकालने की बात कर रहे थे।

कटिहार में गरजे योगी, कहा-घुसपैठियों को बिहार से बाहर करेंगे

बिहार चुनाव: NDA ने किसानों के लिए जितना किया और कर रहा है, उतना किसी ने कभी नहीं किया- प्रधानमंत्री मोदी

बिहार चुनाव: बीजेपी प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने तेजस्वी-राहुल की जोड़ी को बताया ‘पिग्गी राइड’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *