यूपी में 59 सीटों पर जारी है चौथे चरण का मतदान, मतदाताओं में दिख रहा उत्साह 

उत्तर प्रदेश में चौथे चरण के विधानसभा चुनाव में आज राजधानी लखनऊ और लखीमपुर खीरी समेत उत्तर प्रदेश की 59 सीटों पर मतदान हो रहा है। सोनिया गांधी के गढ़ रायबरेली की पांच सीटों पर भी मतदान हो रहे है।

अमित शाह 22 जनवरी से शुरू करेंगे यूपी का राज्यव्यापी दौरा, विधानसभा चुनाव में नहीं उतारा जाएगा कोई सांसद

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 जनवरी से उत्तर प्रदेश के राज्यव्यापी दौरे की शुरुआत करने वाले हैं, जिसके लिए राज्य भर में विशेष कार्यक्रमों की योजना बनाई जा रही है, सूत्रों ने बताया।

मंत्री अजय मिश्रा को इस्तीफा देना चाहिए’: लखीमपुर खीरी ‘हत्या’ पर विपक्ष ने संसद को बाधित किया

आज लोकसभा में बोलते हुए, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस घटना को “हत्या” करार दिया और कहा, “हमें घटना के बारे में बोलने की अनुमति दी जानी चाहिए। किसानों को मारने वाले मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए और उन्हें दंडित किया जाना चाहिए।”

Saryu Nahar National Project: सालों से अटकी सरयू परियोना हुई पूरी, कल करेंगे PM मोदी उद्घाटन

सरयू नाहर राष्ट्रीय परियोजना का उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले का दौरा करेंगे। उनके कार्यालय ने कहा कि सरयू नाहर राष्ट्रीय परियोजना 14 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सिंचाई के लिए सुनिश्चित पानी उपलब्ध कराएगी और क्षेत्र के लगभग 29 लाख किसानों को लाभान्वित करेगी।

UPTET पेपर लीक केस में योगी सरकार का बड़ा एक्‍शन, पीएनपी के सचिव संजय उपाध्याय गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2021 पेपर लीक मामले में योगी सरकार ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। उन्हें सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकरण (पीएनपी) संजय उपाध्याय के निलंबन के बाद गिरफ्तार किया गया है। उन्हें महत्वपूर्ण कार्यों में गोपनीयता बनाए रखने और परीक्षा की सत्यनिष्ठा को बनाए नहीं रखने का प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है।

अखिलेश का 2022 प्लान- छोटे दलों के भरोसे 22 में साइकिल दौड़ाने का दाँव

आने वाले समय में राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी), सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएससी), महान दल, और जनवादी पार्टी जैसी पार्टियों जिनका राज्यों के विभिन्न इलाकों में एक अच्छा प्रभाव हैं समाजवादी पार्टी इनके साथ औपचारिक रूप से सीट बंटवारे के फार्मूलों पर बात कर सकती हैं।

लखीमपुर हिंसा के आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत अर्जी खारिज

लखीमपुर खीरी में किसानों को रौंदने के मुख्य आरोपी, आशीष मिश्रा की ज़मानत अर्जी अदालत ने बुधवार को खारिज कर दी। आशीष मिश्रा के साथ ही सह अभियुक्त,आशीष पांडे की जमानत याचिका को भी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चिंताराम ने खारिज कर दिया।

जानें किस राज्य में किस पार्टी को मिलेगा बहुमत, क्या कहते हैं सर्वे

अगले साल होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों से पहले सभी राजनीतिक दलों की सियासी गुणा-भाग शुरू हो गई है

लखीमपुर- सुप्रीम कोर्ट ने जांच पर उठाए सवाल, पुलिस के सामने पहुँचे आशीष मिश्रा

लखीमपुर खीरी में हुए हत्याओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज फिर सुनवाई हुई। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे ने दलीलें रखी। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से उठाए गए कदमों पर असंतुष्टि जताते हुए कड़ी फटकार लगाई।

लखीमपुर- राजनीति का नया केंद्र और कुछ अनसुलझे प्रश्न

उत्तरप्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसकी तैयारी भी जोर शोर से शुरू हो चुकी है। बीजेपी और खास कर सीएम योगी अपनी उपलब्धि बता वोट मांगने को तैयार नजर आ रहे हैं वहीं विपक्षी दल भी अब सक्रिय हो चुके हैं।

सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर किया हमला, बवाल

उत्तर प्रदेश के मेरठ में लखीमपुर खीरी की घटना के बाद से प्रर्दशन जारी है। समाजवादी पार्टी(सपा) के जोरदार प्रदर्शन के बाद पुलिस का दावा है कि आंदोलन की आड़ में पुलिसवालों पर पेट्रोल फेंका गया जिसमें करीब 6 पुलिस वाले जख्मी हो गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लखनऊ में, अमृत महोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल, करोड़ों की परियोजनाओं की दी सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तरप्रदेश के लखनऊ में 4737 करोड़ की 75 योजनाओं की सौगात देंगे। वह यहां ‘न्यू अर्बन इंडिया’ थीम पर आयोजित 3 दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत भी करेंगे।

लखीमपुर खीरी में हिंसक बवाल कई लोगों की मौत, राजनीति हुई गर्म, हिरासत में प्रियंका गांधी

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में रविवार को हुई हिंसा में आठ लोगों की मौत के घटना के बाद सियासी माहौल गर्म है

यूपी के वरिष्ठ आईएएस के घर सजी कट्टरता की क्लास, वायरल हुआ वीडियो

उत्तर प्रदेश में एक वरिष्ठ अधिकारी पर धर्मांतरण के आरोप लगे हैं। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी इफ्तिखारुद्दीन के घर का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक इस्लामिक धर्मगुरु इस्लाम धर्म कबूल करने के फायदे बताते हुए दिख रहा है और साथ ही आईएएस अधिकारी इफ्तिखारुद्दीन भी दिखाई दे रहे हैं।

राजद्रोह मामले में फंसे पूर्व राज्यपाल ने दी सफाई, जानें क्या कहा

उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने अपने ऊपर राजद्रोह का केस दर्ज किये जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से लिया गया है। पूर्व राज्यपाल का कहना है कि, “मुझे राजनीतिक तौर पर नुकसान पहुंचाने और जनता के बीच गलत छवि पेश करने की कोशिश की गई है।

कल्याण सिंह पंचतत्व में हुए विलीन, श्रद्धांजलि देने पहुँचे अमित शाह समेत कई दिग्गज

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पैतृक गांव अलीगढ़ के अतरौली पहुंचे जहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख नेताओं में शुमार किए जाने वाले कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “आज मैं कल्‍याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए आया हूं।

कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर पर रखे झंडे को लेकर बवाल, जानें

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान-हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन के बाद श्रद्धांजलि समारोह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर बहस और भाजपा पर निशाने का मुद्दा बन गई है।

नोएडा सेक्टर 33 के टॉय पार्क में बने खिलौनों से जल्द मिलेगी चीन को टक्कर

चीन के खिलौना उद्योग को नोएडा से कड़ी टक्कर देने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने नोएडा के सेक्टर 33 में टॉय पार्क का निर्माण करवाया है।

सपा नेता के बिगड़े बोल दलित और आदिवासियों को ठहराया बढ़ती जनसंख्या का मुख्य कारण

जनसंख्या कानून नियंत्रण को लेकर समाजवादी पार्टी के विधायक नवाब इकबाल महमूद के बिगड़े बोल देखने को मिले। विवादित बयान में इकबाल महमूद ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि के लिए दलित और आदिवासी जिम्मेदार हैं ना कि मुस्लिम। उन्होंने आगे कहा कि दलित और आदिवासियों के पास ना तो कोई नौकरियां है ना ही कोई काम।