जानें किस राज्य में किस पार्टी को मिलेगा बहुमत, क्या कहते हैं सर्वे

अगले साल होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों से पहले सभी राजनीतिक दलों की सियासी गुणा-भाग शुरू हो गई है। इस बीच एबीपी न्यूज सी-वोटर की तरफ से किए गए सर्वे के नतीजों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश,उत्तराखंड और गोवा में फिर से भाजपा की सरकार बनने के आसार दिख रहे हैं जबकि पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी(आप) में टक्कर के आसार हैं।

सर्वे के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में भाजपा को 41 फीसदी,जबकि समाजवादी पार्टी(सपा) के खाते में 32 फीसदी, बहुजन समाज पार्टी(बसपा) के खाते में 15 फीसदी, कांग्रेस को 6 फीसदी और अन्य के खाते में 6 फीसदी वोट जा सकते हैं।

सीटों के लिहाज से भाजपा के हिस्से 241 से 249 और सपा के हिस्से में 130 से 138 सीटें आ सकती हैं, तो बसपा 15 से 19 के बीच और कांग्रेस 3 से 7 सीटों के बीच सिमट सकती है।

पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में आप को बड़े फायदे के साथ 36 फीसदी, कांग्रेस को 32 फीसदी, अकाली दल को 22 फीसदी, भाजपा को 4 फीसदी और अन्य को 6 फीसदी वोट मिलने की संभावना हैं। वहीं, सीटों के लिहाज से आप को 49 से 55, कांग्रेस को 30 से 47, अकाली दल को 17 से 25, जबकि भाजपा और अन्य को सीटें आ सकती हैं।

अगले साल उत्तराखंड के चुनाव में भाजपा एक बार फिर से वापसी कर सकती है क्योंकि सर्वे के मुताबिक, कांग्रेस को 34 फीसदी, भाजपा को 45 फीसदी, आम आदमी पार्टी को 15 फीसदी और अन्य को 6 फीसदी वोट मिलने की संभावना हैं। सीटों के हिसाब से राज्य में कांग्रेस को 21-25 सीटें, भाजपा को 42-46, आप को 0-4 और अन्य को 0-2 सीटें मिल सकती है।

गोवा में भी भाजपा पार्टी का कमल खिल सकता है जिससे वह 40 में से 28 सीटें जीत सकती है।

वहीं, मणिपुर में भी भाजपा को 21 से 25 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *