कल्याण सिंह पंचतत्व में हुए विलीन, श्रद्धांजलि देने पहुँचे अमित शाह समेत कई दिग्गज

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पैतृक गांव अलीगढ़ के अतरौली पहुंचे जहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख नेताओं में शुमार किए जाने वाले कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “आज मैं कल्‍याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए आया हूं।

कल्‍याण सिंह का इस दुनिया से जाना भाजपा की बहुत बड़ी क्षति है। उनके जाने के साथ ही भाजपा ने अपना एक दिग्गज और हमेशा संघर्षरत रहने वाला नेता खोया है। देश भर के दबे कुचले और पिछड़ों तथा विशेषकर यूपी के दबे कुचले पिछड़ों ने अपना एक हित चिंतक गंवाया है।”

शाह ने उन्हें याद करते हुए कहा कि राम जन्मभूमि आंदोलन के समय वह बड़े नेता रहे और राम जन्मभूमि आंदोलन के लिए सत्ता त्‍याग करने में भी उन्होंने तनिक नहीं सोचा।

अलीगढ़ के अतरौली में पुरानी स्मृतियों को याद करते हुए गृहमंत्री ने बताया कि जब राम जन्मभूमि का शिलान्यास हुआ तो उसी दिन बाबूजी यानी कल्याण सिंह से उनके बात हुई थी तो बड़े हर्ष और संतोष से पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि आज उनके जीवन का लक्ष्य पूरा हुआ।

शाह ने कहा कि “उनका पूरा जीवन विकास और उत्तर प्रदेश के लोगों को लिए समर्पित रहा। प्रदेश को अच्‍छा प्रदेश बनाने के लिए वह कार्यरत रहे। कल्याण सिंह जी का इस दुनिया से चले जाना भाजपा के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

उनके जाने के साथ भाजपा ने अपना एक दिग्गज और हमेशा संघर्षरत रहने वाला नेता खोया है। देशभर और विशेषकर उत्तर प्रदेश के दबे-कुचलों और पिछड़ों ने अपना एक हित चिंतक गंवाया है।” शाह ने आगे कहा कि “आज काफी समय से सक्रिय राजनीति में न रहते हुए भी जिस प्रकार जनसैलाब बाबूजी को श्रद्धांजलि देने आया, विशेषकर युवाओं को देख रहा हूं, वह यही साबित करता है कि उत्तर प्रदेश के सार्वजनिक जीवन पर उन्होंने एक गहरी छाप छोड़ी है। हम हृदय से गहरी श्रद्धांजलि देते हैं और वादा करते हैं गरीबों, पिछड़ों और दबे कुचलों के लिए संघर्षरत रहेंगे, इतना ही कह सकता हूं।”

ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का 89 वर्ष की आयु में कई अंगों के काम बंद करने से निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने के लिए कई लोग व दिग्गज नेता पहुंच रहे हैं।

Read More

  1. बिहार- पहली से आठवीं तक के निजी स्कूलों के लिए जारी हुआ नया फरमान, जानें
  2. मुंबई- बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा के खिलाफ दर्ज की गई 7 एफआईआर
  3. तालिबानी आतंकियों को महर्षि वाल्मीकि से तुलना करना शायर मुनव्वर राणा को पड़ा भारी
  4. कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर पर रखे झंडे को लेकर बवाल, जानें
  5. राजद और लालू परिवार में सब ठीक नही है, जानें क्यों?
  6. जातिगत जनगणना को लेकर पीएम मोदी से मिले नीतीश समेत कई नेता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *