नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, सियासी हलचल हुई तेज़

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने आज अपना इस्तीफा राज्यपाल फागू चौहान को सौंप दिया है. वह अपने निवास से राजभवन इस्तीफा देने पहुंचे थे. 2015 में जो नितीश सरकार बनी थी उसका कार्यकाल 29 नवंबर तक था और उसके बाद सरकार भंग हो जाती. उससे पहले ही नितीश कुमार ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया.

इससे पहले नितीश कुमार ने शाम 4 बजे इस सरकार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग बुलाई थी. उसके बाद नितीश कुमार के घर पर NDA के नेताओं की बैठक भी हुई थी. नितीश कुमार ने पहले ही यह साफ़ कर दिया है की NDA के नेताओं के साथ 15 नवंबर को एक मीटिंग बुलाई गई है जिसमें यह फैसला लिया जाएगा की बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा.

बीच में यह खबरें आ रही थी की नितीश कुमार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते मगर JDU और बीजेपी के नेताओं ने इस बात को स्पष्ट कर दिया की बिहार के अगले मुख्यमंत्री नितीश कुमार ही होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस बात का ऐलान किया था की नितीश कुमार की अगुवाई में चुनाव लड़ा गया है और वही बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे. 

बिहार चुनाव: नितीश कुमार नहीं बनना चाहते बिहार के मुख्यमंत्री! जाने पूरा मामला

मांझी की ‘हम’ ने किया स्पष्ट- हम नीतीश के साथ लड़े, उनके साथ रहेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *