बिहार चुनाव: नितीश कुमार नहीं बनना चाहते बिहार के मुख्यमंत्री! जाने पूरा मामला

बिहार चुनाव में 125 सीटों के साथ NDA पूर्ण बहुमत हासिल करने में सफल रही है. लेकिन नितीश कुमार के बिहार के मुख्यमंत्री बनने को लेकर लगातार अटकले जारी है. इंग्लिश अखबार ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ ने एक बीजेपी नेता के हवाले से कहा है की बिहार में JDU के प्रदर्शन से नितीश कुमार बेहत आहात है और फिर से बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते.

बीजेपी के मंत्री ने नाम न छापने की शर्त पर बताया की चिराग पासवान की LJP ने जिस तरह से JDU के उम्मीदवारों के वोट काटे है उसे लेकर नितीश कुमार दुखी है. उनका मानना है की इससेJDU को 25-30 सीटों का नुक्सान हुआ है.

बीजेपी नेता ने कहा की प्रधानमंत्री भी नितीश कुमार की इस बात से वाकिफ है इसलिए उन्होंने 11 नवंबर को दिल्ली में पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्भोदित करते हुए कहा था “आत्मनिर्भर बिहार के जिस संकल्प के लिए आपने जो आपार प्यार दिया है उससे हमारी टीम पूरी अभिभूत है. हम सभी बीजेपी के कार्यकर्ता नितीश जी के नेतृत्व में इस संकल्प को पूरा करने में कोई कसार बाकी नहीं रखेंगे.”

वही JDU के एक वरिष्ठ नेता ने द इंडियन एक्सप्रेस से कहा की पार्टी को लगता है की चिराग पासवान को बीजेपी ने ठीक से हैंडल नहीं किया। अगर बीजेपी समय रहते कदम उठाती तो चीज़ों को संभाला जा सकता था.

बिहार चुनाव: “एक बूँद खून भी रहेगी तो हम पब्लिक के बीच में गुजारेंगे” – जीतन राम मांझी

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर उमा भारती बोलीं-बाल बाल बचा बिहार, मनोज झा ने किया पलटवार 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *