बिहार: NDA की बैठक में शामिल होने आ रहा है बीजेपी का यह दिग्गज नेता, बदल सकता है सियासी समीकरण

बिहार चुनाव में NDA की पूर्ण बहुतमत मिला है. 15 नवंबर को NDA ने अपने सभी जीते हुए विधायकों की बैठक बुलाई है जिसमें भाग लेने के लिए बीजेपी ने दिल्ली से एक अपने दिग्गज नेता को भेजने का फैसला किया है. NDA की बैठक से पहले बिहार में बीजेपी की बैठक भी होगी जिसमें बीजेपी के नेता का चयन किया जायेगा. उसमें भी यह दिग्गज नेता भाग लेगा.

 माना जा रहा है की इस नेता को बीजेपी एक ख़ास रणनीति के तहत बिहार भेज रही है. इस चुनाव में बीजेपी की JDU से अधिक सीटें है. इसलिए कयास लगाए जा रहे है की इस बार बिहार कैबिनेट में बीजेपी ज्यादा और महत्वपूर्ण मंत्री पद मांग कर सकती है. इसी गणित को फिट करने के लिए दिल्ली से इस ख़ास नेता को भेजा जा रहा है.

एक तरफ चर्चा है की बिहार में बीजेपी की तरफ से भेजे गए  कामेश्वर चौपाल बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे वहीँ दूसरी चर्चा है की बिहार में इस बार दो मुख्यमंत्री होंगे. इसी की चर्चा के लिए सुशील मोदी को आज दिल्ली भी तालाब किया गया है. बीजेपी ने दो उप-मुख्यमंत्रियों का फार्मूला इससे पहले उत्तर प्रदेश में भी अपनाया है जो सफल कार्य करता हुआ प्रतीत हो रहा है. इसी मोडल को बीजेपी बिहार अपनाना चाहती है.

बीजेपी की तरफ से NDA की बैठक के लिए जिस दिग्गज नेता को भेजा जा रहा है वह है रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह. राजनाथ सिंह एक मंझे हुए नेता है और सभी दलों में उनकी खासी पकड़ भी है इसलिए माना जा रहा है की बीजेपी ने उन्हें ख़ास तौर पर चुना है. उन्हें ख़ास तौर पर NDA में बीजेपी का गणित फिट करने के लिए भेजा जा रहा है.

बिहार: तेजस्वी यादव ने दी दिवाली की शुभकामनाये, कहा “घनघोर अंधेरे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है”

बिहार में किन जगहों पर लगा पटाखे फोड़ने पर बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्यवाही, आप भी जाने

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों को दी दिवाली की शुभकामनाये, जाने क्या कहा

बिहार: सुशील मोदी दिल्ली तलब, प्रदेश में दो उप-मुख्यमंत्री बनाने की चर्चा ज़ोरो पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *