IPL 2020: कल के मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में हुआ भारी फेरबदल, अब किसके सर सज रही है ऑरेंज और पर्पल कैप, देखिये लिस्ट

जैसे-जैसे आईपीएल का सीजन आगे बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे इसक रोमांच भी बढ़ता जा रहा है. आईपीएल के इस सीजन में अब तक 12 मैच खेले जा चुके है जो किसी रोलरकॉस्टर से काम नहीं रहे है. हर मैच में एक नया रिकॉर्ड बनता या टूटता दिखाई दे रहा है. इन रिकार्ड्स के साथ-साथ पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की लिस्ट में बी लगातार बदलाव देखे को मिल रहे है.

अगर पॉइंट्स टेबल की बात करें तो कल हुए राजस्थान और कोलकाता के बीच मैच का सबसे ज्यादा फ़ायदा अगर किसे हुआ है तो वह है दिल्ली। राजस्थान की हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स दूसरे नंबर से उठकर पहले स्थान पर पहुँच गई है.

कोलकाता की टीम 7वें  पायदान से सीधा दूसरे पायदान पर आकर खड़ी हो गई है. कल की हार के बाद राजस्थान की टीम पहले पायदान से खिसकर तीसरे पायदान पर आ गई है. रॉयल चैलेंजर्स की टीम चौथे पायदान पर खिसक गई है. इसी तरह पंजाब, मुंबई और हैदराबाद पाँचवे, छटे और सांतवे स्थान पर खिसक गए है. वहीँ इस सीजन में सबको हैरान करते हुए चेन्नई की टीम 8वें नंबर पर बनी हुई है.

अब बात करे ऑरेंज कैप की तो पंजाब टीम के कप्तान केएल राहुल राजस्थान के खिलाफ बनाये गए शानदार 69 रनों की बदौलत 222 रनों के साथ इस लिस्ट में पहले स्थान पर है. इसी मैच में 106 रनों की तूफानी पारी खेलने वाले पंजाब के मयंक अग्रवाल 221 रनों के साथ दूसरे नंबर पर है.173 रनों के साथ CSK के डु प्लेसिस पहले स्थान से खिसक कर सीधा तीसरे स्थान पर पहुँच गए है. कल खिलाफ 85 रनों की आतिशी पारी खेलने वाले संजू सेमसन 159 रनों के साथ चौथे नंबर पर विराजमान है. पांचवे नंबर पर 134 रन बनाकर बैंगलोर के डिविलयर्स पांचवे नंबर पर है.

वहीँ बात करें पर्पल कैप की तो अपनी घातक गेंदबाज़ी की बदौलत दिल्ली के रबाडा इस लिस्ट में पहले स्थान पर है. दूसरे नंबर पर पंजाब के मोहम्मद शमी है. तीसरे नंबर पर चेन्नई के सैम कुर्रेन है. चौथे नंबर पर बैंगलोर के युजवेंद्र चहल और पांचवे स्थान पर मुंबई के बोल्ट है.

आपको बतादें की UAE में मैदानों की पिच काफी स्लो है और स्पिनर्स को ज्यादा सूट करती है मगर पर्पल कैप की लिस्ट में 5 में से 4 तेज़ गेंदबाज़ है.

यह भी पढ़ें IPL 2020: जानिये अंक तालिका में कौनसी टीम है टॉप पर, किन खिलाड़ियों के सर सजी है Purple और Orange कैप, देखें लिस्ट

यह भी पढ़ें IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स ने जीत के साथ किया आईपीएल का आगाज़, चेन्नई को 16 रनों से दी मात

यह भी पढ़ें IPL 2020- 5 विकेट से जीती चेन्नई, रायडू-डुप्लेसिस के बाद डेढ़ साल बाद मैदान पर उतरे धोनी ने जमाया रंग

यह भी पढ़ें IPL 2020: हार्दिक पंड्या के हिट विकेट होने पर लोग उन्हें सोशल मीडिया पर कर रहे है ट्रोल, देखिये हिट विकेट होने का वीडियो और मज़ेदार मीम्स

IPL 2020: पॉइंट्स टेबल में हुआ भारी फेरबदल, अब किसके सर सज रही है ऑरेंज और पर्पल कैप, देखिये लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *