मध्यप्रदेश के उज्जैन में जहरीली शराब पीने से सात की मौत से मचा हड़कंप, सख्त कार्रवाई के आदेश

मध्यप्रदेश के उज्जैन में जहरीली शराब पीने से अलग-अलग इलाकों में 7 मजदूरों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक उज्जैन के खाराकुआं थाना क्षेत्र में पांच मजदूर, कोतवाली और महाकाल थाना क्षेत्रों में एक मजदूर व एक ठेला लगाने वाले शख्स की मौत हो गई।