मध्यप्रदेश के उज्जैन में जहरीली शराब पीने से सात की मौत से मचा हड़कंप, सख्त कार्रवाई के आदेश

मध्यप्रदेश के उज्जैन में जहरीली शराब पीने से अलग-अलग इलाकों में 7 मजदूरों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक उज्जैन के खाराकुआं थाना क्षेत्र में पांच मजदूर, कोतवाली और महाकाल थाना क्षेत्रों में एक मजदूर व एक ठेला लगाने वाले शख्स की मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया है कि यह सभी लोग शराब पीने के आदि थे और सस्ती शराब पीते थे। मजदूरों की मौत के बाद प्रशासन में हड़कंप है और ऐसे माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

इस घटना के सिलसिले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अपने निवास पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और उज्जैन में ज़हरीली शराब पीने से हुई सात व्यक्तियों की संदिग्ध मृत्यु और परिस्थितियों के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने इस घटना के दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि घटना की जांच हो और अन्य स्थानों पर यदि ऐसी वस्तुएं बेची जा रही हैं तो सख्त कार्रवाई की जाए।

बिहार- शराब के बाद अब गाँजे के सेवन में ‘बदनाम’ हुए चूहे, अजब पुलिस की गजब कहानी

बड़ी खबर- बिहार के इस जिले से फिर जब्त हुई 30 लाख की शराब

बिहार- बाँका पुलिस की बड़ी सफलता, एम्बुलेंस से बरामद हुई शराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *