तेजप्रताप से सुशील मोदी का सवाल- बिना नौकरी या बिजनेस करोड़ों की संपत्ति कैसे?

बिहार विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार और आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला अब जोर पकड़ने लगा है। इसी क्रम में बीजेपी नेता और बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी में लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की संपत्ति को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। सुशील मोदी ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर के यह सवाल लालू के लाल से पूछे हैं।

सुशील मोदी ने ट्वीट के माध्यम से लिखा,”तेजप्रताप यादव बतायें कि बिना नौकरी, बिजनेस के करोड़ों की सम्पत्ति के मालिक कैसे बनें ? 2015 में पहली बार विधायक बनने से पहले ही वे करोड़ों की चल, अचल सम्पत्ति के मालिक कैसे बन गए थे ? 29 लाख की बीएमडब्ल्यू कार और 15 लाख की अमेरिकन रेसिंग बाइक की शौक रखने वाले तेज प्रताप यादव की आय का स्रोत क्या था?”

उन्होंने आगे लिखा,”क्या तेज प्रताप बिहार के युवकों को बिना नौकरी, बिजनेस किए सम्पति अर्जित करने का टिप्स देंगे? तेज प्रताप 26 भूखंडों व 2 मकानों के भी मालिक हैं। ये दोनों मकान इन्हें स्व. रघुनाथ झा व श्रीमती कांति सिंह द्वारा गोपालगंज एवं पटना में गिफ्ट किया गया है। साथ ही पटना के दो मंजिला टिस्को गेस्ट हाउस को जिस फेयरग्रो होल्डिंग कम्पनी के माध्यम से खरीदा गया, उसके एक डायरेक्टर भी हैं।”

उन्होंने संपत्ति दान और वसीयत में मिलने का कारण पूछते हुए लिखा,”पूर्व विधान पार्षद मो. शमीम एवं राकेश रंजन तथा उनकी पत्नियों द्वारा वसीयत के जरिए इन्हें 4 प्लाॅट मिला हुआ है। औरंगाबाद 7 प्लाॅट (54 डिसमिल जमीन) के मालिक हैं, जहां लारा इंटेरियर्स का ऑफिस व हीरो होंडा का शोरूम चल रहा है।तेज प्रताप यादव को बताना चाहिए कि राजनेताओं ने अपने मकान व प्लाॅट उन्हें दान क्यों किया ? आखिर ये सारी सम्पतियां उन्होंने कब और कैसे हासिल की ? करोड़ों की सम्पति बनाने के लिए उनकी आय का वैध स्रोत क्या था ?

नामांकन भरने से पहले तेजस्वी ने माँ और बड़े भाई तेजप्रताप पैर छू लिया आशीर्वाद, पोस्ट शेयर कर लिखा “मैंने सौगंध ली है कि बिहार के हित में सदा कार्य करता रहूँगा”

हसनपुर से तेजप्रताप ने भरा नामांकन, तेजस्वी भी रहे साथ, पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव- तेजप्रताप को मिला राजद से सिंबल, बदल गई है सीट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *