कलाम की जयंती पर पीएम समेत कई नेताओं ने किया याद, पढ़ें किसने क्या कहा

मिसाइलमैन और पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की आज जयंती है। उनका जन्म रामेश्वरम में 15 अक्टूबर 1931 को हुआ था। वह देश के 11वें राष्ट्रपति थे। आज उनकी जयंती पर क्या आम और क्या खास हर कोई याद कर रहा है। वह हर दिल अजीज थे, उनकी सादगी लाजवाब थी। आज इस अवसर पर पीएम मोदी समेत गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई बड़े नेताओं ने कलाम को याद किया है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने अब्दुल कलाम को याद करते हुए लिखा,’डॉ. कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। भारत राष्ट्रीय विकास के प्रति उनके अमिट योगदान को कभी नहीं भूल सकता, चाहे वो एक वैज्ञानिक या फिर भारत के राष्ट्रपति के तौर पर रहा हो। उनकी जीवन यात्रा लाखों लोगों को ताकत देती है।’ इसके साथ ही पीएम ने एक वीडियो भी शेयर किया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कलाम को याद करते हुए लिखा,‘डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर नमन। एक विजनरी नेता, भारत के स्पेस और मिसाइल प्रोग्राम को गढ़ने वाले, जो हमेशा ही एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत बनाना चाहते थे। विज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान सभी के लिए प्रेरणादायी है।’

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कलाम को याद करते हुए  लिखा, ‘पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर नमन। नए और मजबूत भारत के सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध, कलाम साहब ने अपना पूरा जीवन भारत के भविष्य के निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। वह हमारी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। उनकी जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं।’

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर अब्दुल कलाम जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। 21वीं सदी के भारत को समर्थ, सशक्त और सक्षम बनाने उनका योगदान अतुलनीय है। उनके आदर्श और अनमोल विचार हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे, वह युवाओं के प्रेरणास्त्रोत हैं।’

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने कलाम को याद करते हुए लिखा,’भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइल मैन डॉ. ए.पी.जे.अब्दुल कलाम जी के जन्म जयंती पर सादर अभिवादन।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपराध और आतंकवाद के प्रति जीरो टालरेंस की नीति रही है – जी किशन रेड्डी

Watch Video: प्रधानमंत्री मोदी ने राजमाता विजया राजे सिंधिया के जन्मशती समारोह पर जारी किया 100 रुपये सिक्का

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आईएफएस दिवस के अवसर पर भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *