दिल्ली में ठंड की दस्तक, आसपास के राज्यों में पराली जलाने की खबरों और दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रदूषण से निपटने के लिए ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान की शुरुआत की है। आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। इनमे ऑड-इवन और पराली को गलाने के लिए घोल का छिड़काव जैसे कदम शामिल हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए एक डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को बताया कि आज से हम ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान शुरू कर रहे हैं, हम सब लोग आज एक संकल्प लेंगे कि रेड लाइट पर हम अपनी गाड़ी ऑफ करेंगे।
उन्होंने इससे संबंधित जानकारी देते हुए आगे कहा कि, ‘दिल्ली में एक करोड़ वाहन पंजीकृत हैं। अगर 10 लाख वाहन भी रेड लाइट पर अपनी गाड़ी बंद करना शुरू कर दें तो विशेषज्ञों ने मुझे गणना करके दी है कि साल में PM 10 प्रदूषण 1.5 टन कम हो जाएगा और PM 2.5 प्रदूषण 0.4 टन कम हो जाएगा।’
दिल्ली-अब कोरोना मरीजों के घर पर नही लगेगा पोस्टर, जानें क्यों
दिल्ली दंगे- चार्जशीट में प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, सलमान खुर्शीद सहित कई बड़े नाम, जानें
