दिल्ली-एनसीआर में दोपहर से ही लगातार झमाझम बारिश हो रही है. इसके चलते दिल्ली-एनसीआर में प्रदुषण के स्तर में ज़बरदस्त गिरावट देखने को मिली है. कल दिवाली में रोक के बावजूद दिल्ली-एनसीआर में जमकर पटाखे फोड़े गए थे जिसके चलते प्रदुषण का स्तर अलार्मिंग लेवल पर पहुँच गया था.
Tag: #Pollution
दिल्ली में पटाखों पर रोक को ले बोले कुमार विश्वास- राजनैतिक पैंतरेबाजी की आदतों से पैदा प्रदूषण…
दिल्ली में पटाखो पर लगी रोक पर ट्वीट के माध्यम से प्रतिक्रिया देते हुए कुमार विश्वास ने कहा,’मैं मेरा परिवार दशकों से पटाखे नहीं जलाते और ऐसे हालातों में तो किसी को भी नहीं जलाने चाहिए किंतु अपनी सरकारों के निकम्मेपन और ख़ुद की हर काम में राजनैतिक पैंतरेबाज़ी करने की आदतों से पैदा प्रदूषण का ठीकरा पटाखों के सर फोड़ना भी ठीक नहीं है। व्यवस्था न सुधरी है न सम्भावना है।’
दिल्ली- सीएम केजरीवाल ने लांच किया ग्रीन दिल्ली ऐप, नागरिक कर सकेंगे प्रदूषण की शिकायत, पढ़ें
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सर्दियों की शुरुआत से पहले ही प्रदूषण की समस्या बढ़ने लगी है। दिल्ली सरकार की तरफ से इसे रोकने के कई कदम उठाए गए हैं। इसी क्रम में आज दिल्ली सरकार ने एक और कदम उठाते हुए ग्रीन दिल्ली ऐप लॉन्च किया। इस ऐप के माध्यम से नागरिक प्रदूषण की शिकायत कर सकेंगे और ससमय कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।
एनटीपीसी दादरी भारत का सबसे स्वच्छ कोयला आधारित ऊर्जा संयंत्र बनने के लिये प्रयासरत
राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम-एनटीपीसी दादरी देश का सबसे स्वच्छ कोयला संयंत्र बनने का प्रयास कर रहा है और उत्सर्जन के मामले में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रयण बोर्ड-सीपीसीबी के दिशा निर्देशों का अनुपालन कर रहा है। सभी उत्सर्जन मापदंडों की निगरानी ऑनलाइन की जाती है और तय समय के आधार पर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) को प्रेषित की जाती है।
