दिल्ली में पटाखों पर रोक को ले बोले कुमार विश्वास- राजनैतिक पैंतरेबाजी की आदतों से पैदा प्रदूषण…

दिल्ली में प्रदूषण की समस्या सर्दियों की शुरुआत से पहले गंभीर हो गई है। तमाम कदम उठाने के बाद दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। इसी को लेकर कल दिल्ली सरकार ने कुछ और कदम उठाए हैं। इसी के तहत दीपावली के दौरान पटाखों पर रोक लगा दी है। यह रोक दिल्ली में कोरोना और प्रदूषण की दोहरी मार को देखते हुए लगाए गए हैं लेकिन लोग अब सोशल मीडिया पर इसको लेकर तीखी टिप्पणी कर रहे हैं।

दिल्ली में पटाखो पर लगी रोक पर ट्वीट के माध्यम से प्रतिक्रिया देते हुए कुमार विश्वास ने कहा,’मैं मेरा परिवार दशकों से पटाखे नहीं जलाते और ऐसे हालातों में तो किसी को भी नहीं जलाने चाहिए किंतु अपनी सरकारों के निकम्मेपन और ख़ुद की हर काम में राजनैतिक पैंतरेबाज़ी करने की आदतों से पैदा प्रदूषण का ठीकरा पटाखों के सर फोड़ना भी ठीक नहीं है। व्यवस्था न सुधरी है न सम्भावना है।’

दिल्ली- सीएम केजरीवाल ने लांच किया ग्रीन दिल्ली ऐप, नागरिक कर सकेंगे प्रदूषण की शिकायत, पढ़ें

दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए आज से शुरू होगा ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान, पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *