गंभीर बीमारी की चपेट में रुसी राष्ट्रपति पुतिन, अगले साल तक छोड़ेंगे सत्ता- रिपोर्ट

दुनिया के सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों में शुमार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगले साल यानि 2021 में सत्ता त्याग सकते है. यह रिपोर्ट में एक बात का दावा किया जा. मॉस्को में रहने वाले राजनीतिक विशेषज्ञ वेलेरी सोलोवी ने द सन में लिखी एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया है. वेलेरी का कहना है की इसके लिए पुतिन की प्रेमिका, अलीना काबेवा और उनकी दो बेटियां उनके ऊपर लगातार दवाब बना रहे है.

रिपोर्ट में दावा किया गया है की पुतिन की प्रेमिका और बेटियां चाहती है की अब वह राजनीति छोड़कर अपनी सेहत के ऊपर ध्यान दे. पुतिन का परिवार पिछले कुछ समय से लगातार उनको यह बात समझा रहा है.

आपको बतादें की पुतिन ने इस साल जनवरी महीने में ही इस बात को सार्वजनिक किया था की सत्ता को अगली पीढ़ी को सौंपने का उनका क्या प्लान है. इसके बाद से यह कयास लगातार लगाए जा रहे थे. मगर इस तरह से पहली बार पुतिन के सत्ता छोड़ने के बारे में सार्वजनिक तौर से लिखा गया है.

 द सन इस रिपोर्ट में दावा किया गया है की पुतिन को खतरनाक पार्किंसन बीमारी है और हाल ही में पुतिन में इस बीमारी के लक्षण भी पाए गए थे. इस बीमारी में इंसान के हाथ-पैर हिलने लगते है.

पुतिन के पद छोड़ने की अटकलें ऐसे समय में सामने आई हैं जब रूसी विधायक राष्ट्रपति द्वारा प्रस्तावित कानून पर विचार कर रहे हैं जो पूर्व राष्ट्रपतियों को आपराधिक अभियोजन से जीवन भर की प्रतिरक्षा प्रदान करेगा.

68 साल के व्लादिमीर पुतिन  2000 से रूस की सत्ता पर काबिज़ है. बीच में वह 5 साल के लिए उन्होंने रूस के प्रधानमंत्री का पदभार भी संभाला था. मगर उसके बाद फिर पुतिन देश के राष्ट्रपति चुन लिए गए थे. 

प्रधानमंत्री मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को जन्मदिन पर दी बधाई

विश्वास बहाली के लिए व्लादिमीर पुतिन की राह चलेंगे डॉ हर्षवर्धन, जानें कैसे

रूस के राष्ट्रपति पुतिन के आलोचक को दिया गया जहर, हालत गंभीर

रुस की मध्यस्ता के बाद आज दोपहर 12 बजे से आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच हुआ युद्धविराम, जानिए कुछ ख़ास बातें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *