रूस के राष्ट्रपति पुतिन के आलोचक को दिया गया जहर, हालत गंभीर

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रखर आलोचक माने जाने वाले एलेक्सी नवलनी को गंभीर स्थिति में साइबेरिया के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी प्रवक्ता के मुताबिक उन्हें जहर देने का अंदेशा व्यक्त किया गया है और उनकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है।


नवलनी की प्रवक्ता कीरा यारम्यश ने एक ट्वीट करते हुए यह जानकारी साझा की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि नवलनी की हालत काफी गम्भीर है। उन्हें चाय में जहर देने का शक है क्योंकि सुबह में बस वह चाय ही लेते हैं। जब उनकी स्थिति बिगड़ी वह साइबेरिया से मॉस्को लौट रहे थे। इसी बीच उनकी तबियत बिगड़ी और उन्हें उल्टियां होने लगी। जिसके बाद विमान की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

 
आपको बता दें कि नवलनी की पहचान रूस में भ्रष्टाचार  विरोधी अभियान चलाने की रही है। वह व्लादिमीर पुतिन के सबसे बड़े आलोचक के रूप में जाने जाते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *