व्लादिमीर पुतिन आज भारत पहुंचेंगे, पीएम मोदी के साथ करेंगे शिखर वार्ता

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 21वें वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन के लिए आज भारत पहुंचेंगे। नवंबर 2019 में ब्रासीलिया में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में उनकी संक्षिप्त बैठक के बाद से पुतिन की प्रधान मंत्री मोदी के साथ पहली व्यक्तिगत बैठक होगी।

रूस के राष्ट्रपति पुतिन के आलोचक को दिया गया जहर, हालत गंभीर

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रखर आलोचक माने जाने वाले एलेक्सी नवलनी को गंभीर स्थिति में साइबेरिया के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी प्रवक्ता के मुताबिक उन्हें जहर देने का अंदेशा व्यक्त किया गया है और उनकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है।