पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की स्थिति में फिलहाल कोई सुधार होता नजर नही आ रहा है। 10 अगस्त को अस्पताल में भर्ती होने के बाद से अब तक 16 दिन बीत चुके हैं और उनकी स्थिति में सुधार आने की जगह गंभीर होने की खबरों के आने का दौर जारी है। अब इसी क्रम में आर आर हॉस्पिटल की तरफ से पूर्व राष्ट्रपति का हेल्थ अपडेट दिया गया है।
