दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, प्रदुषण का स्तर घटा

दिल्ली-एनसीआर में दोपहर से ही लगातार झमाझम बारिश हो रही है. इसके चलते दिल्ली-एनसीआर में प्रदुषण के स्तर में ज़बरदस्त गिरावट देखने को मिली है. कल दिवाली में रोक के बावजूद दिल्ली-एनसीआर में जमकर पटाखे फोड़े गए थे जिसके चलते प्रदुषण का स्तर अलार्मिंग लेवल पर पहुँच गया था.

दिल्ली में पटाखों पर रोक को ले बोले कुमार विश्वास- राजनैतिक पैंतरेबाजी की आदतों से पैदा प्रदूषण…

दिल्ली में पटाखो पर लगी रोक पर ट्वीट के माध्यम से प्रतिक्रिया देते हुए कुमार विश्वास ने कहा,’मैं मेरा परिवार दशकों से पटाखे नहीं जलाते और ऐसे हालातों में तो किसी को भी नहीं जलाने चाहिए किंतु अपनी सरकारों के निकम्मेपन और ख़ुद की हर काम में राजनैतिक पैंतरेबाज़ी करने की आदतों से पैदा प्रदूषण का ठीकरा पटाखों के सर फोड़ना भी ठीक नहीं है। व्यवस्था न सुधरी है न सम्भावना है।’