गुजरात के सीएम विजय रुपाणी ने दिया इस्तीफा, जानें क्या है कारण और कौन बनेगा नया सीएम?

गुजरात में घटित एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम के दौरान सीएम विजय रुपाणी ने आज आने पद से इस्तीफा दे दिया। इस बात का अंदाज़ा शायद ही किसी को था कि उत्तराखंड, कर्नाटक के बाद बीजेपी अपने गढ़ गुजरात में भी सीएम बदलेगी।

हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें को अगले साल के अंत मे होने वाले चुनावों से पहले बीजेपी संगठन में रुपाणी को अहम जगह दे सकती है वहीं सीएम के लिए नए चेहरे का चुनाव एक बदलाव के तौर पर किया जा सकता है।


माना जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व ने संगठन और रुपाणी के बीच चल रहे टकराव की स्थिति से निपटने के लिए यह फैसला लिया है। कामकाज को लेकर भी रुपाणी सरकार के रवैये पर सवाल उठते रहे हैं। बहरहाल भारी मन से इस्तीफा देते हुए रुपाणी ने पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार जताया।

उन्होंने आगे के प्लान के बारे में जानकारी देते हुए कहा,’ अब मैंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है और पार्टी संगठन में काम करने की इच्छा जाहिर की है। जो भी दायित्व मुझे दिया जाएगा वह करूंगा।’


अब बात करें कि रुपाणी के बाद अब बीजेपी किसे गुजरात मे सीएम बनायेगी? कुछ नाम जो सीएम की रेस में सबसे आगे हैं उनमें डिप्टी सीएम नितिन पटेल, पुरुषोत्तम रुपाला, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडविया सहित कई अन्य नामों की चर्चा है।

दिलचस्प बात यह रही कि जब रुपाणी इस्तीफे के एलान कर रहे थे तब केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव उनके साथ थे। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही शीर्ष नेतृत्व गुजरात मे नए सीएम के नाम का एलान कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *