नीरज चोपड़ा का यह सपना हुआ पूरा, ट्वीट कर दी जानकारी

जापान की राजधानी टोक्यो में हाल ही में हुए ओलिंपिक खेलों में जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीत कर देश का मान बढ़ाने वाले नीरज चोपड़ा यूँ तो लगातार सुर्खियों में हैं लेकिन आज उनके एक ट्वीट ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींचा।

इस ट्वीट में नीरज ने बताया कि उन्होंने अपने माता-पिता का एक सपना पूरा कर दिया। यूँ तो नीरज ग्रामीण पृष्ठभूमि से हैं और जमीन से जुड़े हैं उनके पिता किसान हैं लेकिन इस बार जिस तस्वीर की चर्चा हो रही वह आसमान की बुलंदियों को छूते नीरज चोपड़ा के अलग व्यक्तित्व की झलक दिखाती है।


दरअसल नीरज ने एक पोस्ट के माध्यम से जानकारी शेयर करते हुए लिखा कि आज जिंदगी का एक सपना पूरा हुआ जब अपने  माता-पिता को पहली बार फ्लाइट की यात्रा कराई। इससे संबंधित दो तस्वीरें भी नीरज ने पोस्ट की हैं।

नीरज गोल्ड जीतने के बाद से लगातार चर्चा में हैं। आज के समय मे वह न सिर्फ युवाओं के लिए एक आदर्श हैं बल्कि इन दिनों काफी व्यस्त भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा नीरज ने यह भी स्पष्ट किया है कि वह 2022 में एशियाई खेलों और कमन्वेल्थ गेम्स में भाग लेंगे। हालांकि इनसे पहले यह साफ है कि फिलहाल नीरज परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *