जापान की राजधानी टोक्यो में हाल ही में हुए ओलिंपिक खेलों में जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीत कर देश का मान बढ़ाने वाले नीरज चोपड़ा यूँ तो लगातार सुर्खियों में हैं लेकिन आज उनके एक ट्वीट ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींचा।
नीरज चोपड़ा हरियाणा के पानीपत के रहने वाले हैं इसलिए गोल्ड जीतने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भाला फेंक एथलीट को छह करोड़ रुपए का नकद इनाम और क्लास वन अफसर की सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है।
नीरज चोपड़ा टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन इतिहास रच गए हैं। उन्होंने 87.58 मीटर जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) के साथ भारत की झोली में पहला स्वर्ण पदक डाला है।