बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर जारी प्रचार के शोर के बीच आज एक बड़ी खबर बिहार की राजधानी पटना से आई। खबर के मुताबिक पटना स्थित सचिवालय में ग्रामीण विकास विभाग के कार्यालय में आग लग जाने से कई अहम फाइलें जल कर राख हो गई हैं। आग लगने के पीछे शार्ट सर्किट को वजह बताया गया है। जानकारी के मुताबिक यह आग काफी देर से लगी हुई थी।
वहीं सचिवालय में आग लगने की घटना ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। कांग्रेस और राजद ने सरकार पर जानबूझकर आग लगाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस घटना पर कहा कि,’यह आग लगी नही लगाई गई है। सरकार जाने का डर है और यह भी पता है कि नई सरकार आएगी तो हिसाब लेगी।’
वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय जनता दल की तरफ से एक ट्वीट में कहा गया,’अब नीतीश बाबू सचिवालय में आग लगवा लगवाकर अपने सभी घोटालों के फ़ाइल जलावा रहे हैं! ऐसी भी क्या हड़बड़ी है नीतीश जी? विपक्ष के अलावा कई ट्विटर यूज़र्स ने भी आग लगने की घटना पर संदेह व्यक्त किया है।
एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा,’झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले रांची सचिवालय में फ़ाइल में आग लगाई गई थी, उसी तर्ज पे पटना में सचिवालय में आज ग्रामीण विभाग में आग लगाई गई या लग गयी?
