नए इंडस्ट्रियल एरिया में किसी मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट को नही होगी इजाजत, सीएम केजरीवाल ने किया एलान

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज शाम एक अहम एलान किया। केजरीवाल का यह ऐलान दिल्ली में इंडस्ट्रियल पालिसी से संबंधित था। केजरीवाल ने अपने बयान में कहा,’केंद्र सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है जिसके बाद दिल्ली के सभी इंडस्ट्रियल एरिया में अब किसी नई इंडस्ट्रियल एक्टिविटी को अनुमति नहीं होगी। सिर्फ हाई टेक और सर्विस इंडस्ट्री को अनुमति होगी। लोग अपनी वर्तमान इंडस्ट्री बदल कर सर्विस और हाई टेक में जा सकते हैं।’

प्रदूषण से लगातार जूझ रही दिल्ली को इस सर्दियों में आने वाली आपदा से राहत दिलाने के लिए दिल्ली की सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं। ऑड इवन से शुरू हुआ सिलसिला अब रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ तक पहुंच चुका है। पराली जलाने से रोकने के लिए कई कदम उठाए गए हैं वहीं एन्टी स्मॉग गन समेत कई अन्य विकल्पों के प्रयोग भी किया जा रहा है। हालाँकि तमाम कदम उठाने के बावजूद दिल्ली में पिछले तीन दिनों से हवा की गुणवत्ता बहुत ख़राब की श्रेणी में है ।

दिल्ली- सीएम केजरीवाल ने लांच किया ग्रीन दिल्ली ऐप, नागरिक कर सकेंगे प्रदूषण की शिकायत, पढ़ें

हड़ताल कर रहे डॉक्टरों के पक्ष में उतरे केजरीवाल, एनडीएमसी आज रिलीज करेगा सैलरी, पढ़ें

केजरीवाल ने बताया दिल्ली में क्यों नही खोल पा रहे नए कॉलेज, हाई कटऑफ पर भी दिया जवाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *