जमुई में योगी ने पूछा- राहुल और ओवैसी से क्या आप देश हित की कल्पना करते हैं?

बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर हर दल के तरफ से स्टार प्रचारकों और शीर्ष नेताओं की एक फौज मैदान में है। हर किसी के होड़ है कि ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं तक पहुंचा जा सके। इसी क्रम में योगी आदित्यनाथ बीजेपी के उन चुनिंदा नेताओं में हैं जिनकी मांग सबसे ज्यादा है।

इसकी वजह उनकी सख्त प्रशासक की छवि और फायरब्रांड हिन्दू नेता की है। आज वह प्रचार के क्रम में जमुई में थे। इस सीट से बीजेपी ने श्रेयसी सिंह को उम्मीदवार बनाया है। यहाँ रैली करते हुए सीएम योगी ने लालू परिवार, ओवैसी और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला।

राहुल गांधी और ओवैसी पर हमला बोलते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जमुई की एक रैली में कहा,’इस समय राहुल और ओवैसी पाकिस्तान की तारीफ कर रहे हैं।

क्या आप इन दोनों से देश की हितों की कल्पना करते हैं? क्या ये देश का हित करेंगे? देश के दुश्मन जो भारत के अंदर आतंकवाद फैला रहा हो, जो उसके हित की बात कर रहा हो, उससे उम्मीद ही क्या कर सकते हैं?’

इसी चुनावी रैली में लालू परिवार पर हमला बोलते हुए योगी ने कहा,’आज जो राशन मोदी और नीतीश जी के कारण गरीबों को प्राप्त हो रहा है, आखिर ये राशन लालू के शासनकाल में गरीबों को क्यों नहीं मिल पाता था? जिन लोगों ने गरीबों का राशन खाया क्या आप उन लोगों से उम्मीद करते हैं कि वो आप लोगों को रोज़गार देंगे?’

इसके अलावा भोजपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा,’RJD आज वही नारे दे रही,जो वर्ष 1990 में उनके(RJD) परिवार ने दिया था,वही झूठे नारें,वही घोषणाएं कि हम इतने लाख लोगों को रोज़गार देंगे।15 वर्षों तक बिहार में शासन करने का जब अवसर मिला था तब उन्होंने न बिहार में नौकरी दी,न किसानों के हितों के लिए कोई कदम उठाया।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *