भागलपुर में बोले राजनाथ सिंह-लालटेन फूट गई, तेल बह गया, सीएए को लेकर भी दिया बड़ा बयान

केंद्रीय रक्षा मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह आज बिहार विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार के सिलसिले में भागलपुर जिले के कहलगांव में थे।

इस दौरान उन्होंने राजद और महागठबंधन पर जमकर हमला बोला। राजनाथ सिंह ने अपने भाषण में सीएए और नागरिकता कानून को लेकर भी कई बातें कही हैं।


राजनाथ ने लालू परिवार पर हमला बोलते हुए अपने भाषण के दौरान कहा,’लालटेन फूट गई है और तेल बह गया है।’ विभाजन पर अहम बयान देते हुए रक्षा मंत्री ने कहा,’भारत का विभाजन हुआ, विभाजन नहीं होना चाहिए।

उस समय लग रहा था कि जैसे भारत माता के टुकड़े किए जा रहे हो। हम लोग नहीं चाहते थे कि भारत का​ विभाजन हो, विभाजन के बाद वहां पर जो अल्पसंख्यक रह गए लगातार उन पर जुल्म ढाया जा रहा था।’

विभाजन पर बोलते हुए राजनाथ सिंह ने नागरिकता कानून की जरूरत के बारे में भी कई बातें कहीं। उन्होंने कहा,’हमारी पार्टी ने ये संकल्प लिया था कि जिस दिन संसद में हमें स्पष्ट बहुमत मिल जाएगा, हमारे जो भी अल्पसंख्यक उत्पीड़न के बाद वहां से भारत में आएंगे तो हम उन्हें भारत की नागरिकता देंगे और हमने नागरिकता का कानून पास किया।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *