अगले कुछ दिनों में भारत में लॉंच होने वाले हैं यह स्मार्टफोन, देखें

इस हफ्ते भारत में कई स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं जिनका इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है। इनमें खासकर मोटो एज 20, मोटो एज 20 फ्यूजन, रियलमी जीटी, रियलमी जीटी मास्टर एडिशन जैसे नाम शामिल हैं। इन स्मार्टफोन के फीचर्स और कीमत कुछ इस प्रकार होंगे:-

मोटो एज 20 के बारे में कहा जा रहा है कि यह भारत का सबसे पतला स्मार्टफोन होगा जिसकी थिकनेस 6.99एमएम होगी,

इसमें स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर को 11 5जी बैंड्स के साथ पेश किया जाएगा जिससे यह भारत का पहला स्नैपड्रैगन 778 चिपसेट वाला स्मार्टफोन होगा,

इसमें 8जीबी रैम का सपोर्ट होगा,

कैमरे में रियर ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा जिसका प्राइमरी लेंस 108एमपी और हाई रेजोल्यूशन सेंसर का होगा,

सेल्फी के लिए फ्रंट कैमरा 32एमपी का है,

इसकी संभावित कीमत 45,000 रुपये और लॉन्चिंग डेट 17 अगस्त 2021 की है।

मोटो एज 20 फ्यूजन स्मार्टफोन एज 20 लाइट का रिब्रांडेड वर्जन होगा,

इसमें 7 इंच का ओएलईडी डिस्प्ले, रिफ्रेश रेट 90Hz,

MediaTek Dimensity 720 प्रोसेसर, 5000एमएएच की बैटरी, 30वाॅट टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग होगा,

ट्रिपल रियर कैमरा में प्राइमरी सेंसर 108एमपी का लेंस और 8एमपी का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2एमपी का डेप्थ सेंसर मिलेगा,

फ्रंट कैमरा 32एमपी का होगा,

इसकी भी लॉन्चिंग डेट 17 अगस्त 2021 और संभावित कीमत 30,000 रुपये है।

रियलमी जीटी में 6.43 इंच की बड़ी डिस्प्ले, 5एनएम क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 888 5जी प्रोसेसर मिलेगा,

ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप 64एमपी का दिया गया है,

4,500एमएएच बैटरी सपोर्ट 65वाॅट सुपरडार्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ आएगा,

इसके लॉन्च डेट 18 अगस्त और संभावित कीमत 35,000 रुपये बताई जा रही है।

रियलमी जीटी मास्टर एडिशन 43 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले, रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंपलिंग रेट 360Hz के साथ होगा,

फोन में ऑक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा,

64एमपी का मेन कैमरा, 8एमपी अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 2एमपी मैक्रो लेंस के साथ होगा,

वहीं सेल्फी के लिए 32एमपी का कैमरा होगा,

4300एमएएच की बैटरी, 65वाॅट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएंगी,

स्मार्टफोन 18 अगस्त को 35,000 रुपए की संभावित कीमत के साथ लांच होगा।

इन सबके अलावा, गैलेक्सी जेड फोल्ड 3 और गैलेक्सी जेड फिल्प 3 फ्लैगशिप स्मार्टफोन 20 अगस्त को भारत में लॉन्च हो सकते हैं। अभी ग्लोबल मार्केट में गैलेक्सी जेड फोल्ड 3 को $1,799.99 यानि करीब 1,33,000 रुपये और गैलेक्सी जेड फिल्प 3 को $999.99 यानि करीब 74,200 रुपये की शुरुआती कीमत और फैंटम ब्लैक, फैंटम ग्रीन और फैंटम सिल्वर कलर वेरिएंट में लांच किया गया है। यह क्रीम, ग्रीन, ग्रे, लैवंडर, पिंक, और वाइट कलर वेरिएंट में भी उपलब्ध होगा।

Read More

  1. दिल्ली को मिली हाईटेक इलेक्ट्रिक फीडर बसों की सौगात
  2. राज्यसभा में हंगामा मामले पर बोले पीयूष गोयल, हो सख्त कार्रवाई
  3. 15 अगस्त को लेकर चाक चौबंद हुई सुरक्षा, नोएडा-दिल्ली के बीच लगा भीषण जाम
  4. संसद में हुआ हंगामा तो याद आईं सुषमा स्वराज, जानें क्यों?
  5. प्रधानमंत्री द्वारा जवाब न देने को तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार का बताया अपमान
  6. लाल किला से पीएम का ऐलान- देश मे लागू होगी गतिशक्ति योजना
  7. अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने माना- तालिबान के हाथों में अब अफगानिस्तान की बागडोर
  8. जानें सीएम नीतीश के किस ऐलान से खुश हुए बिहार के लोग?
  9. मांझी ने फिर गरमाया राजनीतिक माहौल, बताया कौन लहराएगा तिरंगा

8 thoughts on “अगले कुछ दिनों में भारत में लॉंच होने वाले हैं यह स्मार्टफोन, देखें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *