उद्धव ठाकरे को लेकर दिए गए बयान पर घिरे केंद्रीय मंत्री नारायण राणे, हुए गिरफ्तार

महाराष्ट्र में नारायण राणे द्वारा विवादित बयान देने के बाद शिवसेना ने अब आक्रामक रूप धारण कर लिया है। राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ राणे के विवादित बयान के बाद अब राज्य भर में शिवसैनिकों ने तीव्र विरोध जताना शुरू कर दिया है जो अब हिंसा का रूप लेता हुआ नजर आ रहा है।

कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर पर रखे झंडे को लेकर बवाल, जानें

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान-हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन के बाद श्रद्धांजलि समारोह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर बहस और भाजपा पर निशाने का मुद्दा बन गई है।

ब्राह्मणों की योगी से नाराजगी, इसके बावजूद वोट बीजेपी को देने की बात

धर्म और धर्म के नाम पर राजनीति कई बार जनता के सिर पर किस प्रकार सवार हो जाती है इसका उदाहरण तब देखने को मिला जब एक ब्राह्मण जाति के वोटर ने यह दलील पेश किए कि भले ही उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने कोई उत्कृष्ट काम ना किया हो लेकिन वोट वह फिर भी उन्हें ही देंगे।

उत्तरप्रदेश- अब अल्पसंख्यकों को लुभाने में जुटी भाजपा

उत्तर प्रदेश में होने वाले 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा चुनावी रणनीति के तहत अल्पसंख्यकों को जोड़ने के प्रयास में जुट गई है।

जब नाम गलत बोलने पर भड़क उठीं स्मृति ईरानी, पढ़ें

महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी अपने जवाब देने के अंदाज़ को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। प्रधानमंत्री मोदी के मंत्रिमंडल की भरोसे वाली मंत्री माने जाने वाली स्मृति ईरानी कई बार जवाब देते हुए कड़े तेवर भी अख्तियार करती हैं।

मायावती का दावा- बसपा के प्रबुद्ध सम्मेलन ने उड़ाई बीजेपी की नींद

बहुजन समाज पार्टी(बसपा) प्रमुख मायावती ने सोमवार को भाजपा पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि जब से उत्तर प्रदेश में बसपा के तत्वाधान में प्रबुद्ध वर्ग के कार्यक्रम हो रहे हैं, तब से भाजपा को काफी बौखलाहट हो रही है।

जंतर-मंतर पर भड़काऊ नारेबाजी कर रहे लोगों की हुई पहचान

दिल्ली के जंतर-मंतर पर रविवार, 8 अगस्त को भड़काऊ नारे लगाने वालों की पहचान हो गई है। वीडियो में भगवा कपड़ा पहने नारा लगाता दिख रहा इंसान उत्तम मलिक बताया जा रहा है, दूसरा आरोपी नार्थ ईस्ट दिल्ली का रहने वाला दीपक सिंह और तीसरा आरोपी गाजियाबाद का रहने वाला पिंकी भैया नाम का शख्स बताया जा रहा है।

मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में सरकार को घेरने के लिए फिर से हुई विपक्षी दलों की बैठक

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में हुई इस बैठक में कांग्रेस, डीएमके, तृणमूल कांग्रेस(टीएमसी), एनसीपी, शिवसेना, समाजवादी पार्टी(सपा), सीपीआईएम, राजद, आप, सीपीआई, आईयूएमएल, एलजेडी, आरएसपी, नेशनल कॉन्‍फ्रेस और केसी (एम) के प्रतिनिधियों ने हिस्‍सा लिया। बैठक में राज्‍यसभा के विपक्ष के नेता कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खडगे भी मौजूद रहे।

अब बसपा सुप्रीमो मायावती भी आई ओबीसी जनगणना के समर्थन में

अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) वर्ग जनगणना को लेकर जारी बहस के बीच आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती भी इस मामले में बात रखती हुई नजर आई हैं। मायावती ने इस मसले पर मोदी सरकार को समर्थन देने का ऐलान किया है।

5 अगस्त की तारीख को इन कड़ियों से जोड़कर प्रधानमंत्री ने बताया खास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश में ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना’ के लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद किया जिसमें मुख्यमंत्री योगी आ

लोकसभा सभापति को चेयर से खड़े होकर हंगामा शांत करने का करना पड़ा अनुरोध

संसद में सरकार और विपक्ष के बीच चल रहा गतिरोध को खत्म नहीं होता देख मानसून सत्र का 12वां दिन भी शोरगुल में ही बिता। सदन शुरू होते ही विपक्षी सांसदों के जमकर नारेबाजी करने के बीच लोकसभा में सभापति को कुर्सी से खड़े होकर हंगामा शांत करने की अपील करनी पड़ी। विपक्षी सांसद पेगासस जासूसी कांड और किसानों की मांग को लेकर लगातार सदन में नारेबाजी कर पोस्टर लहरा रहे थे।

दलितों के मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री से मिले मंत्री संतोष कुमार सुमन

प्रधानमंत्री के साथ बुधवार को संसद भवन में हुई इस मुलाकात में डॉ सुमन ने एससी-एसटी एक्ट को संविधान की 9वीं अनुसूची में शामिल कराने की मांग की।

टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने गृहमंत्री शाह को सदनों में आ जाने पर बाल मुंडवाने का दिया चैलेंज

संसद के मानसून सत्र में देश की हालिया स्थिति, महंगाई और पेगासस जासूसी मामले को लेकर हंगामा बरपा हुआ है।

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाए ई-रुपी के फायदे, किया लॉन्च

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को डिजिटल भुगतान के मंच ‘ई-रुपी’ के फायदे गिनाए थे और कहा था कि डिजिटल प्रौद्योगिकी लोगों के जीवन में व्यापक बदलाव ला रहा है।

अखिलेश यादव ने शुरू की छोटे दलों को एक साथ लाकर भाजपा को हराने की मुहिम

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को यह दावा किया कि अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में गठबंधन के लिए उनकी पार्टी के दरवाजे सभी छोटे दलों के लिए खुले हैं और वह कोशिश करेंगे ऐसे सभी दल भाजपा को हराने के लिए एक साथ आएं।

तेजस्वी यादव ने फिर किया विपक्षी दलों के साथ आने की मांग का आह्वाहन

राजद नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने विपक्ष को साथ लाने की बातों को लेकर कहा कि कांग्रेस बिना कोई भी विपक्षी मोर्चा नहीं बन सकता है।

प्रधानमंत्री मोदी के भाई ने मांगे पूरी ना होने तक जीएसटी भुगतान बंद करने का किया समर्थन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई और ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रह्लाद मोदी ने शुक्रवार को व्यापारियों से तब तक जीएसटी की अदायगी न करने को कहा जब तक कि सरकार के द्वारा उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता।

संसद में 9वें दिन भी जारी रहे गतिरोध पर स्पीकर ने दी कार्रवाई की चेतावनी

पेगासस जासूसी मामले एवं कुछ अन्य मुद्दों पर लोकसभा में विपक्षी सदस्यों का शोर-शराबा गुरुवार को भी जारी रहा। विपक्षी दलों के सदस्यों की नारेबाजी के कारण सदन की कार्यवाही तीन बार के स्थगन के बाद दोपहर 2:25 पर दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।

‘बचपन का प्यार’ गाने के गायक सहदेव दिरदो के प्रशंसक हुए राज्य के मुख्यमंत्री भी

वनांचल सुकमा के स्कूली छात्र सहदेव दिरदो का गाना ”बचपन का प्यार” इतना हिट हुआ कि इंटरनेट मीडिया में उनके लाखों लोग दिवाने हो गए। बाॅलीवुड रैपर सिंगर बादशाह ने सहदेव को फोन करके चंडीगढ़ मिलने के लिए बुलाया और काम देने के लिए न्योता दिया है।

हिमाचल के लाहौल स्पीति में देखने को मिला कुदरत का कहर

हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और बारिश का कहर जमकर जारी है। पहाड़ों के बीच बसे लाहौल स्पीति में आयी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है वहीं 9 लापता हैं।