जंतर-मंतर पर भड़काऊ नारेबाजी कर रहे लोगों की हुई पहचान

दिल्ली के जंतर-मंतर पर रविवार, 8 अगस्त को भड़काऊ नारे लगाने वालों की पहचान हो गई है। वीडियो में भगवा कपड़ा पहने नारा लगाता दिख रहा इंसान उत्तम मलिक बताया जा रहा है, दूसरा आरोपी नार्थ ईस्ट दिल्ली का रहने वाला दीपक सिंह और तीसरा आरोपी गाजियाबाद का रहने वाला पिंकी भैया नाम का शख्स बताया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक पिंकी भैया ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर एक बार हमला करने की कोशिश भी की थी। चौथा आरोपी की भी पहचान विनीत उर्फ क्रांति के रूप में की गई है। इन चारों की गिरफ्तारी के लिए कोड रेड जारी किया गया है।

इन सबके साथ इस भड़काऊ नारेबाजी से जुड़े मामले में हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है जिसपर हिंदू सेना ने दावा किया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवास पर आधी रात करीब 1:30 बजे छापेमारी कर और कुछ अज्ञात कार्यकर्ताओं द्वारा विवादास्पद टिप्पणी के झूठे आरोप में दिल्ली पुलिस ने उन्हें अवैध रूप से गिरफ्तार किया है।

पुलिस फिलहाल अश्विनी उपाध्याय, प्रीत, क्रांति और आज़ाद विनोद नाम के आरोपियों को हिरासत में लेकर भी पूछताछ कर रही है। बता दें कि जंतर-मंतर पर यह प्रदर्शन पूर्व भाजपा नेता अश्विनी उपाध्याय द्वारा ही आयोजित था।

मामले पर सरगर्मी बढ़ने के साथ अब राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष आतिफ रशीद के निर्देश पर जंतर-मंतर पर आयोजित कार्यक्रम में हुए मुस्लिम विरोधी नारेबाजी को लेकर सोमवार को पुलिस उपायुक्त को नोटिस जारी कर इस घटना को लेकर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की।

प्रमुख मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने भी बयान जारी कर कहा कि उसके प्रमुख मौलाना महमूद मदनी द्वारा गृह मंत्री अमित शाह और पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना को पत्र लिखकर इस मामले में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

ज्ञात हो कि भारत में औपनिवेशिक काल के कानूनों को रद्द करने और समान नागरिक संहिता लागू करने की मांग को लेकर रविवार को जंतर-मंतर पर आयोजित किए गए एक प्रदर्शन के दौरान समुदाय विशेष के लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक और भड़काऊ नारेबाजी किए जाने के मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

Read More

  1. अक्षय कुमार की नई फिल्म का आज आ रहा है ट्रेलर
  2. जातीय जनगणना के पक्ष में नीतीश कुमार केंद्र की असहमति के बाद करेंगे राज्यस्तरीय कोशिश
  3. एआईएमआईएम से निपटने के लिए कांग्रेस और सपा ने तैयार की यह रणनीति
  4. मुंबई में शर्तों के साथ आम यात्रियों के लिए फिर से चलेंगी लोकल ट्रेनें
  5. फेसबुक पर प्रधानमंत्री मोदी और मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ अपमानजनक कमेंट करना पड़ा भारी
  6. नीरज चोपड़ा की जीत के बाद राष्ट्रगान बजने से आंखें हुई नम
  7. मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में सरकार को घेरने के लिए फिर से हुई विपक्षी दलों की बैठक

One thought on “जंतर-मंतर पर भड़काऊ नारेबाजी कर रहे लोगों की हुई पहचान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *