वनांचल सुकमा के स्कूली छात्र सहदेव दिरदो का गाना ”बचपन का प्यार” इतना हिट हुआ कि इंटरनेट मीडिया में उनके लाखों लोग दिवाने हो गए। बाॅलीवुड रैपर सिंगर बादशाह ने सहदेव को फोन करके चंडीगढ़ मिलने के लिए बुलाया और काम देने के लिए न्योता दिया है।
वह सुकमा के छिंदगढ़ ब्लाक के ग्राम पंचायत कुरमापार के नन्हें गायक के रूप में मशहूर होने लगे हैं। इतना ही नहीं, अब सहदेव मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास कार्यालय रायपुर में उद्योग और वाणिज्य मंत्री कवासी लखमा के साथ पहुंचे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सहदेव दिरदो को अपनी अनोखी गायन शैली से देश के जाने-माने सिंगर सहित आम लोगों का ध्यान आकर्षित करने और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री और मंत्री के कहने पर उन्होंने अपने निराले अंदाज में गाना भी सुनाया।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सहदेव के गायन शैली की तारीफ करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में भूपेश बघेल ने एक छोटा वीडियो शेयर किया जिसमें लड़के को प्रोत्साहित करने और उसे बधाई देने के बाद उन्होंने “बचपन का प्यार” गाना गाने के लिए कहा और वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “बचपन का प्यार, वाह”।
बघेल द्वारा शेयर के गए इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अबतक 3 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। बता दें कि,सहदेव वर्तमान में कक्षा सातवीं में अपने गांव के स्कूल में ही अध्ययनरत है। दिर्दो का यह वीडियो दो साल पुराना है जो उनके स्कूल में शूट किया गया था जब उनके शिक्षक ने उनसे गाने का अनुरोध किया था।
अब 2021 में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वापस वायरल हो रहा है। रैपर बादशाह ने इस गाने के वर्जन का रीमिक्स बनाया और इसे इस महीने की शुरुआत में इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया था।
Read More
- सदन में चल रहे हंगामे को लेकर सभापति वेंकैया नायडू ने जाहिर की चिंता
- शादी करने के लिए राज कुंद्रा ने ऐसे मनाया था शिल्पा शेट्टी को
- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दोहराई जातीय जनगणना की मांग, साथ आए तेजस्वी यादव
- उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी जोरदार टक्कर
- हिमाचल के लाहौल स्पीति में देखने को मिला कुदरत का कहर
