मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दोहराई जातीय जनगणना की मांग, साथ आए तेजस्वी यादव

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को सुझाव दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर जाति आधारित जनगणना कराने की मांग करने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में विधायकों की एक समिति बनाई जानी चाहिए।

बिहार विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश होने पर नेता प्रतिपक्ष ने यह मांग उठायी। उन्होंने कहा कि अतीत में दो बार विधानसभा और विधान परिषद ने सर्वसम्मति से जाति आधारित जनगणना के समर्थन में प्रस्ताव पारित किया है जिसके आलोक में यह किया जाना चाहिए।

संसद में पिछले सप्ताह केंद्र सरकार की ओर से कहा गया था कि अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों की जनगणना कराने का प्रस्ताव दिया गया है तथा यह किसी अन्य सामाजिक वर्ग के लिए नहीं कराया जाएगा।

इससे बिहार में यह मांग फिर से उठने लगी है कि अन्य पिछड़ा वर्ग समेत अन्य जातीय समूहों की भी आरक्षण और जाति विशेष के लिए लाई गई योजनाओं का लाभ देने के लिए जातीय जनगणना की जानी चाहिए।

बिहार में एनडीए गठबंधन का घटक दल होने के बावजूद नीतीश कुमार जातीय जनगणना के मुद्दे पर प्रतिद्वंद्वी लालू प्रसाद यादव के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। बहरहाल, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव से कहा कि उनका प्रस्ताव एक सुझाव की तरह है इसलिए सदन में इस पर अभी चर्चा नहीं हो सकती जब विधानसभा में अन्य विधायी कार्य सूचीबद्ध हैं।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, “हम लोगों का मानना है कि जाति आधारित जनगणना होनी चाहिए।” इस पर नेता प्रतिपक्ष ने तंज कसते हुए सवालिया लहजे में ट्वीट कर पूछा “माननीय मुख्यमंत्री जी, केंद्र सरकार अगर जातीय जनगणना पर पुनर्विचार नहीं करेगी तो आप क्या करेंगे? हमारी माँग पर बिहार विधानसभा में सर्वसम्मति से जातिगत जनगणना का प्रस्ताव पारित किया गया था।

केंद्र सरकार में आपकी हिस्सेदारी है। आपके कैबिनेट मंत्री है फिर भी अनुनय विनय कर रहे है?”

Read More

  1. कोरोना गाइडलाइन के चलते बंद मंदिर का दरवाजा नहीं खोलने से नाराज हुए जद(यू) विधायक
  2. समन मिलने पर अश्लील फिल्मों में फंसी गहना वशिष्ठ ने सोशल मीडिया पर लिखा पोस्ट
  3. मंत्री सहनी और जीतन राम मांझी के बीच बंद कमरे में हुई बातचीत
  4. मंत्री मुकेश सहनी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बैठक का बहिष्कार कर दिखाए तेवर
  5. फेसबुक पेज के जरिए तेजप्रताप यादव ने बढ़ाई सक्रियता
  6. राजद के विधायक भाई वीरेन्‍द्र के दावे से मची सियासी हलचल
  7. सदन में चल रहे हंगामे को लेकर सभापति वेंकैया नायडू ने जाहिर की चिंता
  8. शादी करने के लिए राज कुंद्रा ने ऐसे मनाया था शिल्पा शेट्टी को

One thought on “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दोहराई जातीय जनगणना की मांग, साथ आए तेजस्वी यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *