शादी करने के लिए राज कुंद्रा ने ऐसे मनाया था शिल्पा शेट्टी को

अश्लील फिल्म बनाने के केस में बिजनेसमैन और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इन दिनों जेल में हैं। इस बीच उनका एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें राज शिल्पा के साथ अपनी प्रेम कहानी की कुछ बातें शेयर कर रहे हैं।

शिल्पा और राज की शादी 2009 में हुई थी और अब उनके दो बच्चे भी हैं, जिनका नाम वियान और समीशा है। उन्होंने बताया कि वह किस तरह से वह शिल्पा से मिले और कैसे प्यार में पड़ गए थे। इस साक्षात्कार में राज ने बताया था कि शिल्पा से साथ उनकी पहली मुलाकात ब्रिटेन के शो ‘बिग ब्रदर’ अभिनेत्री द्वारा जीतने के बाद हुई थी। उस वक्त वह उनके पास एक परफ्यूम बनाने का आइडिया लेकर गए थे।

जब पहली मुलाकात में उन्होंने एक्ट्रेस की मां के पैर छुए तो एक्ट्रेस को ये बात बहुत पसंद आई थी। हालांकि राज के साथ शिल्पा किसी भी तरह के रिश्ते में आना नहीं चाहती थीं। कुंद्रा ने कहा कि “अगर मैं कहूं कि शिल्पा चाहती थी उसकी शादी मुझसे हो तो ये झूठ होगा क्योंकि मैं शिल्पा के पीछे पड़ गया था।”

इसी साक्षात्कार में उन्होंने ये भी बताया था कि शिल्पा काफी स्पष्टवादी थीं, ऐसे में उन्होंने मुझे खुद को आकर्षित करने का मौका नहीं दिया था और कहा था कि राज यह काम नहीं करेगा। उस वक्त उन्होंने साफ कर दिया था कि वह मुंबई नहीं छोड़ सकती हैं जबकि इसके राज लंदन में रहते थे।

जब शिल्पा ने राज को मुंबई नहीं छोड़ने की बात पर मना किया था, तो कुंद्रा ने देर ना करते हुए मुंबई में खुद का एक घर खरीद लिया जिसमें कहा जाता है कि प्रोड्यूसर वाशु भगनानी ने मदद की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घर खरीदने के बाद राज ने कहा “आप मुंबई नहीं छोड़ना चाहती तो मैंने मिस्टर बच्चन के घर के सामने अब खरीद लिया है।”

इसके बाद खास अंदाज में प्रपोज होने के बाद एक्ट्रेस ने हामी भर दी थी। शिल्पा शेट्टी मीडिया से दूर और लाइमलाइट में आए बगैर ही शादी करना चाहती थीं इसीलिए उन्होंने मुंबई से दूर खंडाला में दोस्त के फार्म हाउस में शादी की सारी तैयारियां की थीं।

लेकिन मीडिया को इसका पता चल गया। हालांकि, शादी के बाद दोनों ने फार्म हाउस से बाहर आकर मीडिया अपीयरेंस दिया था जिसमें दोनों बेहद खूबसूरत लगे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शिल्पा ने इस शादी के लिए 50 लाख की साड़ी और 3 करोड़ के गहने पहने थे।

Read More

  1. कोरोना गाइडलाइन के चलते बंद मंदिर का दरवाजा नहीं खोलने से नाराज हुए जद(यू) विधायक
  2. समन मिलने पर अश्लील फिल्मों में फंसी गहना वशिष्ठ ने सोशल मीडिया पर लिखा पोस्ट
  3. मंत्री सहनी और जीतन राम मांझी के बीच बंद कमरे में हुई बातचीत
  4. मंत्री मुकेश सहनी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बैठक का बहिष्कार कर दिखाए तेवर
  5. फेसबुक पेज के जरिए तेजप्रताप यादव ने बढ़ाई सक्रियता
  6. राजद के विधायक भाई वीरेन्‍द्र के दावे से मची सियासी हलचल
  7. सदन में चल रहे हंगामे को लेकर सभापति वेंकैया नायडू ने जाहिर की चिंता

3 thoughts on “शादी करने के लिए राज कुंद्रा ने ऐसे मनाया था शिल्पा शेट्टी को

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *