प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश में ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना’ के लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद किया जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी वाराणसी से हिस्सा लिया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली से जो अनाज भेजा गया, उसका एक-एक दाना गरीबों को मिला है। पहले की सरकारों में अनाज की लूट होती थी, लेकिन अब वैसा नहीं हो रहा है। मोदी ने अगस्त के महीने की शुरुआत उपलब्धियां भी गिनाई।
उन्होंने गुरुवार को टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम की जीत को अनुच्छेद 370 और राम मंदिर से जोड़ा। इन तीनों के बीच उन्होंने पांच अगस्त की तारीख़ को एक कड़ी बताया। वर्चुअल भाषण के दौरान उन्होंने कहा,”ऐसा लग रहा है कि भारत की विजय की शुरुआत हो चुकी है।
इसमें 5 अगस्त की तारीख़ बहुत विशेष, बहुत महत्वपूर्ण बन गई है। इतिहास में इसको सालों तक दर्ज किया जाएगा।”
“ये पांच अगस्त ही है जब दो साल पहले देश ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के सपने को और सशक्त किया था। क़रीब सात दशक बाद अनुच्छेद 370 हटाकर जम्मू-कश्मीर के हर नागरिक को हर अधिकार हर सुविधा का पूरा भागीदार बनाया था।
ये 5 अगस्त है जब पिछले साल कोटी-कोटी भारतीयों ने सैकड़ों साल बाद भव्य राम मंदिर के निर्माण की तरफ़ पहला कदम रखा। आज तेज़ी से अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है।
5 अगस्त की तारीख़ फिर एक बार हम सभी के लिए उत्साह और उमंग लेकर आई है। आज ही ओलंपिक के मैदान पर देश के युवाओं ने हॉकी के अपने गौरव को फिर से स्थापित करने की तरफ़ बड़ी छलांग लगाई है।”
इस दौरान मोदी ने संसद की कार्रवाई बाधित करने के लिए विपक्ष की आलोचना भी की और कहा कि जब देश कोरोना महामारी से निकलने की ओर बढ़ रहा है तब वो राष्ट्रीय हित को बाधित कर रहे हैं।
विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने आगे कहा कि जब देश कीर्तिमान हासिल कर रहा है, तब विपक्ष संसद को ठप कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि नए भारत में आगे बढ़ने का मार्ग परिवार नहीं परिश्रम से तय होगा।
Read More
- बिहार में जारी हुआ अनलॉक-5, मिली और कई छूटें
- नायडू की अध्यक्षता में विपक्ष का रुख नरम होने से 7 बिलों के पास होने का बना रास्ता
- दलितों के मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री से मिले मंत्री संतोष कुमार सुमन
- बैठक को लेकर उपराज्यपाल पर भड़के दिल्ली के मुख्यमंत्री
- लोकसभा सभापति को चेयर से खड़े होकर हंगामा शांत करने का करना पड़ा अनुरोध
- सेंट्रल विस्टा परियोजना के खर्च और अनुमान पर केंद्र ने उच्च सदन में दी जानकारी
- ओलंपिक में आज के दिन ये रहा भारत का सफर
- चीन को जवाब देने दक्षिण चीन सागर में उतरेगा भारत
- पदक से चुकी लेकिन दिल जीतने में कामयाब रही भारत की महिला हॉकी टीम
