पदक से चुकी लेकिन दिल जीतने में कामयाब रही भारत की महिला हॉकी टीम

भारतीय महिला हॉकी टीम का पहला ओलंपिक पदक जीतने का सपना, ब्रिटेन से कांस्य पदक के रोमांचक मुकाबले में 4-3 से हारने के बाद, शुक्रवार को टूट गया।

महिला हॉकी टीम ने ब्रिटेन के खिलाफ मुकाबले में दो गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए हाफटाइम तक 3-2 की बढ़त बना ली थी। ब्रिटेन ने हालांकि दूसरे हाफ में जबर्दस्त आक्रामक खेल दिखाते हुए दो गोल करके भारत की उम्मीदों को कड़ी टक्कर दी।

भारतीय टीम ने पांच मिनट के भीतर तीन गोल किए जो गुरजीत कौर (25वें और 26वें मिनट में) और वंदना कटारिया (29वें मिनट) द्वारा दागे गए। तो वहीं, ब्रिटेन के लिए एलेना रायेर(16वें), सारा रॉबर्टसन (24वें) कप्तान होली पीयर्ने वेब(35वें मिनट) और ग्रेस बाल्डसन(48वें मिनट) की तरफ से गोल किए गए।

हालांकि इस हार की निराशा के बीच अच्छी खबर यह रही कि हार के बावजूद भारतीय टीम इतिहास रचने में सफल रही और पहली बार चौथे स्थान पर रही।

भारतीय महिला टीम की हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया और हौसलाफजाई करते हुए लिखा कि “हम एक पदक से चूक गए, लेकिन भारतीय महिला टीम न्यू इंडिया की भावना को दर्शाती है।

हम टोक्यो ओलंपिक में अपनी महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन को हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। टीम के प्रत्येक सदस्य को उल्लेखनीय साहस, कौशल और लचीलापन का शानदार प्रदर्शन किया। भारत को इस शानदार टीम पर गर्व है।”

दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा, “हम महिला हॉकी में एक पदक से चूक गए, लेकिन यह टीम न्यू इंडिया की भावना को दर्शाती है, जहां हम अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं और नए मोर्चे बनाते हैं।

इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि ओलंपिक्स में टीम की सफलता भारत की युवा बेटियों को हॉकी को अपनाने और इसमें उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी। इस टीम पर गर्व है।”

Read More

  1. बिहार में जारी हुआ अनलॉक-5, मिली और कई छूटें
  2. नायडू की अध्यक्षता में विपक्ष का रुख नरम होने से 7 बिलों के पास होने का बना रास्ता
  3. दलितों के मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री से मिले मंत्री संतोष कुमार सुमन
  4. बैठक को लेकर उपराज्यपाल पर भड़के दिल्ली के मुख्यमंत्री
  5. लोकसभा सभापति को चेयर से खड़े होकर हंगामा शांत करने का करना पड़ा अनुरोध
  6. सेंट्रल विस्टा परियोजना के खर्च और अनुमान पर केंद्र ने उच्च सदन में दी जानकारी
  7. ओलंपिक में आज के दिन ये रहा भारत का सफर
  8. चीन को जवाब देने दक्षिण चीन सागर में उतरेगा भारत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *