प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई और ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रह्लाद मोदी ने शुक्रवार को व्यापारियों से तब तक जीएसटी की अदायगी न करने को कहा जब तक कि सरकार के द्वारा उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता।
प्रह्लाद मोदी ने कारोबारियों को महाराष्ट्र सरकार और केंद्र को अपना संदेश देने के लिए इस मुद्दे पर आंदोलन शुरू करने की सलाह दी है।
प्रह्लाद मोदी ने कारोबारियों की एक विरोध प्रदर्शन के पक्ष में बोलते हुए कहा कि “आंदोलन ऐसा होना चाहिए कि उद्धव ठाकरे और नरेंद्र मोदी आपके दरवाजे पर आए।” प्रह्लाद मोदी ने कहा कि वह देश भर में 6.50 लाख उचित मूल्य दुकान मालिकों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
उन्होंने कहा कि “नरेंद्र मोदी हों या कोई और, उन्हें आपकी बात सुननी होगी। आज मैं आपको यह बता रहा हूं, पहले महाराष्ट्र सरकार को लिखिये कि जब तक आप हमारी बात नहीं मानेंगे, हम जीएसटी का भुगतान नहीं करेंगे। हम ’लोकशाही’ (लोकतंत्र) में हैं, गुलामी में नहीं।”
प्रह्लाद मोदी ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में उन व्यापारियों से मुलाकात की, जो कोविड-19 महामारी और उसके वजह से लॉकडाउन की वजह से परेशानी झेल रहे हैं।
उल्हासनगर और अंबरनाथ के विभिन्न कारोबारियों ने प्रह्लाद मोदी से मिलकर कहा कि उनके खिलाफ कोविड-19 नियमों के उल्लंघन के लिए जो भी दर्ज मामले हैं, वापस लिए जाने चाहिए, क्योंकि यह क्षेत्र आर्थिक संकट से जूझ रहा था और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने संकट को और बढ़ाया है।
व्यापारियों ने उनसे मुंबई के सुदरवर्ती क्षेत्र में जींस धोने की इकाइयों को दोबारा खोलने में मदद करने की गुजारिश की है। उन्होंने व्यापारियों से अपनी मांगें मनवाने के लिए महाराष्ट्र सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज करने की बात कही ताकि उन तक संदेश पहुंचे।
Read More
- धनबाद में जज के संदिग्ध मौत पर सख्त होते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने बताया हत्या का मामला
- हंगामे और नारेबाजी के बीच बिना चर्चा किए ही पास हो गए ये सारे बिल
- जाति आधारित जनगणना के मसले पर मुख्यमंत्री से मिले तेजस्वी और तेजप्रताप यादव
- बिहार सरकार द्वारा ईडब्ल्यूएस को नहीं मिलेंगे अब आरक्षण के ये दो लाभ
- सीमा विवाद में मुख्यमंत्री हेमंत बिसवा सरमा पर मिजोरम के अफसरों द्वारा किया गया एफआईआर
- दिल्ली से अहमदाबाद का सफर तय करने के लिए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की हो रही है तैयारी
