886 किलोमीटर की दूरी 3.5 घंटे में तय करने वाला महत्वाकांक्षी दिल्ली-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर मानेसर और गुरुग्राम से होकर दिल्ली पहुंचेगा।
फिलहाल निर्माणाधीन इस पूरे कॉरिडोर में कुल 14 स्टेशन प्रस्तावित हैं जिनमें गुरुग्राम और रेवाड़ी भी चिन्हित किये गए हैं और मानेसर भी एक है।
यह रेल कॉरिडोर दिल्ली के द्वारका के सेक्टर-21 से शुरू होगा, जिसका एलाइनमेंट गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेस-वे से प्रस्तावित है।
गुरुग्राम से यह गुरुग्राम-जयपुर रेल लाइन के साथ रेवाड़ी जाएगी जहां से यह एनएच-48 के समानांतर होते हुए अहमदाबाद पहुंचेगी।
इसके लिए नेशनल हाई स्पीड रेल कॉपोर्रेशन लिमिटेड ने शुक्रवार को पर्यावरण एवं सामाजिक परामर्श बैठक का आयोजन किया और कहा कि इसके लिए एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
काॅरिडोर की लंबाई लगभग 886 किमी है और यह चार राज्यों- दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात से होकर गुजरेगी। अधिकारियों का दावा है कि इस कॉरिडोर पर ट्रेन की अधिकतम गति 350 किलोमीटर प्रति घंटा होगी, जबकि औसतन गति 250 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।
इस हाई स्पीड रेल परियोजना को लेकर रेल कॉरपोरेशन द्वारा सर्वे आदि का कार्य किया जा रहा है जिसके बाद इसकी डीपीआर तैयार कर रेल मंत्रालय को भेजी जाएगी।
बता दें कि प्रस्तावित हाई स्पीड रेल कॉरिडोर एक उच्च प्राथमिकता की परियोजना है जिसकी निगरानी उच्च स्तर से की जा रही है।
अधिकारियों के बताए अनुसार इस दिल्ली-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर प्रस्तावित स्टेशनों की सूची में दिल्ली का द्वारका, गुरुग्राम का मानेसर, रेवाड़ी, बहरोड़, शाहपुरा, जयपुर, अजमेर, विजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, डूंगरपुर, हिम्मत नगर और गांधीनगर और अहमदाबाद शामिल हैं।
साथ ही इस परियोजना से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होने की भी उम्मीद जताई जा रही है।
Read More
- धनबाद में जज के संदिग्ध मौत पर सख्त होते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने बताया हत्या का मामला
- हंगामे और नारेबाजी के बीच बिना चर्चा किए ही पास हो गए ये सारे बिल
- जाति आधारित जनगणना के मसले पर मुख्यमंत्री से मिले तेजस्वी और तेजप्रताप यादव
- बिहार सरकार द्वारा ईडब्ल्यूएस को नहीं मिलेंगे अब आरक्षण के ये दो लाभ
- सीमा विवाद में मुख्यमंत्री हेमंत बिसवा सरमा पर मिजोरम के अफसरों द्वारा किया गया एफआईआर
