जब नाम गलत बोलने पर भड़क उठीं स्मृति ईरानी, पढ़ें

महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी अपने जवाब देने के अंदाज़ को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। प्रधानमंत्री मोदी के मंत्रिमंडल की भरोसे वाली मंत्री माने जाने वाली स्मृति ईरानी कई बार जवाब देते हुए कड़े तेवर भी अख्तियार करती हैं।

ऐसा ही एक बार हुआ जब न्यूज़ एंकर ने सवाल पूछते हुए उनका नाम गलत तरीके से लिया। सवालों का जवाब देते हुए स्मृति ईरानी कई बार एंकर पर विफरती नजर आई थी।

शिक्षा मंत्री के पद पर भी रह चुकी ईरानी से इंटरव्यू में लोकसभा 2014 में राहुल गांधी से हार और शिक्षा के क्षेत्र को लेकर कई सवाल पूछे जा रहे थे।

इस इंटरव्यू के दौरान एंकर अशोक सिंघल ने उनसे पूछा कि “समृति जी आपको विवादों की मंत्री क्यों कहा जाता है?” इसका जवाब देने से पहले उन्होंने एंकर को टोकते हुए कहा था कि “मेरा नाम समृति नहीं स्मृति है।”

उनके इस जवाब पर एंकर ने कहा कि “लेकिन समृति जी आपको जवाब तो देना होगा?” एंकर द्वारा फिर से समृति कहे जाने पर ईरानी ने कहा कि “मैं आपको बहुत प्यार से कह रही हूं कि मेरा नाम समृति नहीं… स्मृति है।”

इस पर अशोक सिंघल के साथ को-एंकर अंजना ओम कश्यप ने कहा था कि स्मृति जी इस देश में विविधता बहुत है जिस पर मंत्री ने कहा कि “मेरा नाम विविधता में नहीं है।”

एंकर अंजना ओम कश्यप ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कह दिया था कि “कोई बात नहीं। अलग-अलग लहजा होता है लोगों का किसी शब्द को बोलने का।”

उनके इस जवाब पर मंत्री स्मृति ईरानी ने कड़े तेवर दिखाते हुए जवाब दिया था कि “अंजना का तो अंजनी नहीं हो सकता है न?”

Read More

  1. अगले कुछ दिनों में भारत में लॉंच होने वाले हैं यह स्मार्टफोन, देखें
  2. अमेरिकी सेना की मौजूदगी में फिर खुला काबुल एयरपोर्ट, रेस्क्यू ऑपेरशन हुआ शुरू
  3. अफगानिस्तान में बिगड़े हालात तो भारत में ड्राई फ्रूट मार्केट पर बड़ा असर, जानें
  4. मायावती का दावा- बसपा के प्रबुद्ध सम्मेलन ने उड़ाई बीजेपी की नींद
  5. इंदिरा गांधी और प्रधानमंत्री मोदी के सवाल पर अजय देवगन ने कुछ इस प्रकार दिया जवाब
  6. बिहार-कोरोना के बाद अब बाढ़ की वजह से टल सकते हैं पंचायत चुनाव
  7. बिहार में बाढ़ से बेहाल हुई रेल- कई ट्रेनें हुईं रद्द, कई डाइवर्ट
  8. वैक्सीनेशन करा चुके लोगों के लिए शुरू हुई मुम्बई लोकल की सुविधा, मिलेगी बड़ी राहत

One thought on “जब नाम गलत बोलने पर भड़क उठीं स्मृति ईरानी, पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *