अब अफगानिस्तान मसले को संभालेंगे अजीत डोभाल, कई देशों के नेताओं से की मुलाकात

ईरान, रूस और सभी पांच मध्य एशियाई देश जिनमें ताजिकिस्तान, किर्गिस्तान, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान शामिल हैं, इन्होंने पुष्टि की है कि वे अफगानिस्तान पर एनएसए स्तर की बैठक में भाग लेंगे, जिसकी मेजबानी भारत 10 नवंबर को करेगा।

कश्मीर में हुई हत्याओं पर भड़के ओवैसी, कहा-रद्द हो भारत-पाकिस्तान मैच

जम्मू-कश्मीर में लगातार बढ़ते आतंकी हमलों के बीच एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच पर सवाल उठाए हैं।

जम्मूकश्मीर- प्रवासी मजदूरों पर फिर आतंकी हमला, शुरू हुआ पलायन, सख्ती बरत रही सेना

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के वानपोह इलाके में रविवार को आतंकवादियों ने बिहार के मजदूरों पर गोलीबारी की जिसमें दो मजदूरों की गोली लगने से मौत हो गई वहीं, एक अन्य घायल हुआ।

रायपुर- रेलवे स्टेशन पर हुआ धमाका, जवान घायल

छत्तीसगढ़ के रायपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में आज सुबह विस्फोट हुआ जिसमें सीआरपीएफ के 6 जवान घायल हो गये हैं जबकि एक जवान की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। सभी घायल जवानों को कोरायपुर के श्री नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जम्मू कश्मीर में आतंकियों के सफाया अभियान में जुटी सेना, अब तक तीन ढेर, ऑपेरशन जारी

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में इमामसाहब इलाके के तुलरान में शुरू हुई मुठभेड़ में जवानों ने एलईटी के तीन आतंकियों को मार गिराया है। इस बात की जानकारी मंगलवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दी।

कश्मीर में आतंकी हमले के बाद गृह मंत्रालय में हाई लेवल बैठक

जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही टारगेट किलिंग से केंद्र सरकार की चिंता बढ़ने के बाद अब गृह मंत्रालय किसी तरह की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं दिख रही। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की शनिवार को इस मुद्दे पर साथ में चर्चा हुई।

जम्मू कश्मीर में फिर आतंकी हमला, जानें अपडेट्स

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में एक बार फिर से आतंकवादियों की ओर हमले की खबर आई है। यहां के ईदगाह इलाके में गवर्नमेंट ब्यॉज हायर सेकेंडरी स्कूल के अंदर घुसकर आतंकियों ने शिक्षकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसमें दो शिक्षकों की मौत हो गई है।

कमला हैरिस से मिले मोदी, क्लाइमेट चेंज और आतंकवाद पर हुई बात, अब मोदी-बिडेन मुलाकात पर नजर

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरे पर प्रधानमंत्री ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाकात की। इसी के साथ जापान के योशीहीदे सुगा और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन से भी उनकी मुलाकात पूरी हुई।

दिल्ली के बाद अब महाराष्ट्र से पकड़ा गया संदिग्ध आतंकी

महाराष्ट्र एटीएस और मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी मॉड्यूल से जुड़े एक और संदिग्ध आतंकी को मुंबई के जोगेश्वरी इलाके से पकड़ा है। गिरफ्तार आतंकी का नाम जाकिर बताया जा रहा है जिसने पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं। इसे देखते हुए मुंबई में सुरक्षा व्यवस्‍था सख्‍त कर दी गई है।

अमेरिका में लगे बाइडेन विरोधी पोस्टर- बताया तालिबानी,हाथ मे रॉकेट लिए दिखे राष्ट्रपति

अफगानिस्तान में कट्टरपंथी तालिबान के कब्जे के बाद अमेरिकी सैनिकों की वापसी पर विवाद छिड़ा हुआ है। इस वापसी के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन की जमकर आलोचना हो रही है। इसी बीच उनका एक पोस्टर चर्चा में आया है।

अफगानिस्तान के हाल पर जनरल विपिन रावत ने दिया बड़ा बयान जानें मायने

भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने तालिबान और अफगानिस्तान संकट को लेकर अपना बयान साझा किया।

दिल्ली स्पेशल सेल ने 6 आतंकियों को किया गिरफ्तार, पाक से लेकर आए थे ट्रेनिंग

देश में पाकिस्तान की बड़ी आतंकी साजिश रचने के फिराक को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो ट्रेन्ड आतंकियों को अरेस्ट कर पर्दाफाश किया है।

अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी से जो बिडेन की बिगड़ी छवि, अप्रूवल रेटिंग में भारी गिरावट

अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद जो बाइडेन के इस कमजोर रवैये का असर उनकी घटती लोकप्रियता पर पड़ा है जिससे उनकी अप्रूवल रेटिंग को बड़ा झटका लगा है।

कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोले- तालिबान का किया समर्थन

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। इसी बीच झारखंड के जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने तालिबानियों द्वारा अमेरिकी सैनिकों को हटाने का कदम सही बताते हुए कहा कि “वहां के लोग अब खुश हैं।

अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद बाइडेन ने देश को किया संबोधित, फैसले का बचाव करते आए नजर

अमेरिकी सेनाओं की अफगानिस्तान से पूरी तरह वापसी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना बयान साझा किया। बाइडेन ने अफगानिस्तान में फंसे अमेरिकियों को वापस लाने का दावा किया और कहा कि अभी वहां पर करीब 100-200 अमेरिकी नागरिक फंसे हुए हैं।

अमेरिका के बाद अब वर्ल्ड बैंक ने रोकी अफगानिस्तान को दी जाने वाली मदद, मुश्किल में तालिबान

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद अधिकतर देशों ने इस शासन को मंजूरी नहीं दी है। इस बीच अब वर्ल्ड बैंक ने भी तालिबानी शासन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अफगानिस्तान को दी जाने वाली आर्थिक सहायता पर रोक लगा दी है।

तालिबानी आतंकियों को महर्षि वाल्मीकि से तुलना करना शायर मुनव्वर राणा को पड़ा भारी

शायर मुनव्वर राणा द्वारा तालिबान की तुलना रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि से करने के खिलाफ लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज की है।

अफगानिस्तान में हुई मशहूर फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकी की हत्या

अफगानिस्तान में तालिबान के बढ़ते वर्चस्व के बीच हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं और देश के अलग-अलग हिस्सों में इस वक्त हिंसा का दौर जारी है। कंधार प्रांत में भारतीय फोटो पत्रकार दानिश सिद्दीकी की हत्या कर दी गई है।

प्रधानमंत्री इमरान खान ने स्वीकारी देश की बदहाली, देश के लोगों के लिए पर्याप्त खाना जुटाने को बताया बड़ी चुनौती

आर्थिक बदहाली के दौर से गुजर रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सच्चाई स्वीकारते हुए मौजूदा समय में देश के सामने पेट भरने के संकट को मान लिया है। आतंकवादियों को पालते-पालते पाकिस्तान आर्थिक बदहाली की राह पर पहुंच चुका है जहां उसे खुद के लोगों का पेट पालने में मुश्किलें आ रही हैं।