हाथरस में एक लड़की की गैंगरेप के बाद अस्पताल में हुई मौत और उसके बाद हुई पुलिसिया कार्रवाई पर उत्तरप्रदेश की योगी सरकार घिरी हुई है। विपक्ष के नेता सहित आम लोग सड़क से लेकर संसद तक न्याय और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
साथ ही पीड़िता के गांव जाने और परिवार से मिलने की भी एक होड़ सी नजर आ रही है। एक तरफ मीडिया तो दूसरी तरफ विपक्ष जहां हाथरस के उस गांव में जाने को बेचैन हैं जहां यह सब हुआ वहीं यूपी पुलिस भी जिद्द पर है कि वह किसी भी बाहरी को गांव में एंट्री नही देगी।
इन तमाम घटनाक्रमों के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम के ऑफिसियल फेसबुक पेज से एक बयान जारी करते हुए लिखा गया कि,”उत्तर प्रदेश में माताओं-बहनों के सम्मान-स्वाभिमान को क्षति पहुंचाने का विचार मात्र रखने वालों का समूल नाश सुनिश्चित है।
इन्हें ऐसा दंड मिलेगा जो भविष्य में उदाहरण प्रस्तुत करेगा।आपकी Government of UP प्रत्येक माता-बहन की सुरक्षा व विकास हेतु संकल्पबद्ध है। यह हमारा संकल्प है-वचन है।”
यह भी पढ़ें हाथरस की ‘निर्भया’ की चिता की आग सुलगती रही और पुलिस दांत दिखाकर खिलखिलाती रही
यह भी पढ़ें हैदराबाद में 25 साल की महिला से 5000 बार हुआ रेप, 139 लोगों पर FIR दर्ज़
यह भी पढ़ें हाथरस- बिना परिवार की अनुमति और मौजूदगी के पुलिस ने कर दिया पीड़िता का अंतिम संस्कार, आक्रोश
यह भी पढ़ें यूपी-हाथरस के बाद अब बलरामपुर में हैवानियत, रेप कर कमर और पैर तोड़े, पीड़िता की मौत
यह भी पढ़ें हाथरस जाने को निकले राहुल गांधी हुए गिरफ्तार, कहा- पुलिस ने मारी लाठी
