हाथरस गैंगरेप पीड़िता ने सफदरजंग अस्पताल में तोड़ा दम, प्रियंका गाँधी ने ट्वीट यूपी की क़ानून वयस्था पर उठाया सवाल

उत्तर प्रदेश के हाथरस गैंगरेप की 19 वर्षीय पीड़िता ने आज सुबह दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ दिया. अस्पताल के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पीड़िता की स्तिथि शुरू से गंभीर बनी हुई थी. सुबह 6 बजे उसने अंतिम सांस ली.

पीड़िता की मौत की खबर आते है उत्तर प्रदेश प्रशासन सतर्क हो गया हैमामले की गंभीरता को देखते हुए हाथरस में पुलिस की सिक्योरिटी का ज़बरदस्त बंदोबस्त किया गया है. 14 सितम्‍बर को हाथरस के चंदपा थाना क्षेत्र के एक गांव में 4 लड़कों ने 19 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार किया था. बलात्कार के बाद आरोपियों ने लड़की को जान से मारने के कोशिश भी की थी मगर वह असफल रहे थे. घटना की हैवानियत इसी बात से पता चलती है की इस घटना में लड़की की जीभ भी कट गई थी. चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

पीड़िता को सबसे पहले अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था मगर पीड़िता की नाज़ुक हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफेर कर दिया गया था.

इस घटना पर कांग्रेस की नेता प्रियंका गाँधी ने ट्वीट करते हुए कहा “हाथरस में हैवानियत झेलने वाली दलित बच्ची ने सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो हफ्ते तक वह अस्पतालों में जिंदगी और मौत से जूझती रही। हाथरस, शाहजहांपुर और गोरखपुर में एक के बाद एक रेप की घटनाओं ने राज्य को हिला दिया है।”

प्रियंका गांधी ने यूपी की क़ानून वयस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा “यूपी में कानून व्यवस्था हद से ज्यादा बिगड़ चुकी है। महिलाओं की सुरक्षा का नाम-ओ-निशान नहीं है।अपराधी खुले आम अपराध कर रहे हैं। इस बच्ची के क़ातिलों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।”

राजस्थान के अलवर में 45 वर्षीय महिला से गैंगरेप, 6 लोगों ने दिया घटना को अंजाम, दो गिरफ्तार

यूपी के लखीमपुर खीरी में लड़की से हैवानियत की हदें पार, गैंगरेप कर हत्या

निर्भया गैंगरेप के एक आरोपी ने की थी आत्महत्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *