राजस्थान के अलवर जिले के तिजारा पुलिस स्टेशन इलाके में एक 45 वर्षीय महिला से गैंगरेप का दुस्साहसिक मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक इंसानियत को शर्मसार करने वाली इस घटना को 6 लोगों ने मिलकर अंजाम दिया। छह में से दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
ख़बरों के मुताबिक हैवानियत भरी इस घटना में आरोपियों ने महिला के भांजे के सामने अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि महिला अपने भांजे के साथ अपने भाई के घर से लौट रही थी तभी सुनसान इलाके से गुजरते हुए आरोपियों ने महिला को घेर लिया और इस घटना को अंजाम दिया। घटना का वीडियो बनाते हुए आरोपियों ने मुंह बंद करने की धमकी दी थी। यह मामला तब सामने आया जब आरोपियों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया और जानकारी रिश्तेदारों तक पहुंची। इसके बाद इस मामले में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई।
राजस्थान: अलवर ज़िले में कथित तौर पर एक महिला का 6 लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया, पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया। तिजारा के DSP ने बताया, "6 नामजद आरोपियों में से 2 को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश चल रही है।" (18.9.20) pic.twitter.com/gwe0yzteUZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 19, 2020
