नई दिल्ली के पीतमपुरा इलाके से एक स्वतंत्र पत्रकार राजीव शर्मा को विशेष सेल ने एक आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम मामले में गिरफ्तार किया है। उनके पास से कुछ अहम रक्षा-संबंधित वर्गीकृत दस्तावेजों को कब्जे में लिया गया है।
Freelance journalist Rajeev Sharma was arrested for passing sensitive information to Chinese intelligence. A Chinese woman and her Nepalese associate also arrested for paying him large amounts of money routed through shell companies: Delhi Police https://t.co/Qd5EbzTUPE
— ANI (@ANI) September 19, 2020
फ्रीलांस पत्रकार राजीव शर्मा को चीनी खुफिया एजेंसी के लिए संवेदनशील जानकारी देने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। एक चीनी महिला और उसके नेपाली सहयोगी को भी शेल कंपनियों के माध्यम से बड़ी मात्रा में पैसे देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इस बात की जानकारी दिल्ली पुलिस ने साझा की है।
मिली जानकारी के मुताबिक लंबे समय से राजीव शर्मा के खिलाफ संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने इस बाबत कॉल रिकॉर्ड और अन्य माध्यमों से सूचनाएं जुटाई और अब उनकी गिरफ्तारी की गई है।
